Bun Hairstyles for Thin Hair: कई महिलाओं के बाल बहुत पतले होते हैं जिसकी वजह से वे ज्यादा हेयर स्टाइल ट्राई नहीं कर पाती हैं। खासकर जब जूड़ा या बन बनाने का मन करता है तो बाल बहुत कम दिखाई देते हैं। यही कारण है कि कुछ महिलाएं बालों में बन नहीं बना पाती हैं। अगर आप भी अपनी आउटफिट को आकर्षक बनाना चाहती हैं तो कुछ बन हेयर स्टाइल को ट्राई किया जा सकता है, जिससे आपके बाल बाउंसी और खूबसूरत लगेंगे।

लो बन हेयर स्टाइल

ऑफिस और फॉर्मल लुक के लिए आप इस तरह के लो बन हेयर स्टाइल को ट्राई कर सकती हैं। इसे बनाने के लिए बालों को पीछे की तरफ इकट्ठा करें और गर्दन के पास बन बना लें। सामने से कुछ बालों को निकाल लें जिससे बाल ज्यादा घने दिखाई देते हैं। इसे आप साड़ी, सूट या वेस्टर्न आउटफिट के साथ स्टाइल कर सकती हैं।

मेसी बन हेयर स्टाइल

पतले बालों को घना दिखाने के लिए मेसी बन हेयर स्टाइल एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। इसमें बालों को ज्यादा जोर से नहीं बांधा जाता है जिससे बाल बाउंसी नजर आते हैं। इसे बनाने के लिए सबसे पहले बालों को हल्का बैक कॉम्ब करें और फिर ढीला बन तैयार करें। इस तरह के हेयर स्टाइल को पार्टी या कैजुअल आउटिंग के लिए ट्राई कर सकते हैं।

डोनट बन हेयर स्टाइल

पतले बालों को वॉल्यूम देने के लिए डोनट बन हेयर स्टाइल ट्राई किया जा सकता है। इसके लिए सबसे पहले पोनीटेल बनाएं और डोनट को बालों के ऊपर चढ़ाकर समान रूप से फैला लें और रबर बैंड से इसे बांध लें। बालों को बाउंसी बनाने के लिए हल्का सा बैक कॉम्ब करें।

ट्विस्टेड बन

इस तरह का हेयर स्टाइल बनाने के लिए सबसे पहले बालों को दो हिस्सों में बांटकर चोटी बना लें। अब दोनों चोटी के बालों को थोड़ा-थोड़ा खींचकर चौड़ा कर लें। अब इन चोटियों को चौड़ा करके आपस में लपेटकर बन बनाएं और पिन से सिक्योर कर लें। ट्विस्टेड बन हेयर स्टाइल में बाल ज्यादा पतले नहीं लगते हैं। इस हेयर स्टाइल को आप पार्टी, ट्रैवलिंग या कैजुअल लुक के साथ कैरी कर सकती हैं।

पतले बालों में बन बनाते समय बालों को बहुत ज्यादा टाइट न बांधें, ऐसा करने से बाल और पतले दिखाई दे सकते हैं। इसके अलावा बन हेयर स्टाइल को अट्रैक्टिव बनाने के लिए हेयर एक्सेसरीज का इस्तेमाल करें। अगर आप रोज एक जैसे हेयर लुक से बोर हो गई हैं तो बन हेयर स्टाइल आपके लुक को स्टाइलिश और एलिगेंट बना सकते हैं।