बारिश का मौसम आते ही कर्नाटक के पश्चिमी घाट (वेस्टर्न घाट्स) का नजारा पूरी तरह बदल जाता है। हरी-भरी पहाड़ियां, धुंध से ढके रास्ते, कल-कल बहते झरने और बादलों के बीच से गुजरती ट्रेकिंग ट्रेल्स नेचर लवर्स को अपनी ओर आकर्षित करती हैं। अगर आप मानसून में एडवेंचर और प्राकृतिक सुंदरता का भरपूर आनंद लेना चाहते हैं, तो कर्नाटक के ये ट्रेक आपकी ट्रैवल बकेट लिस्ट में जरूर होने चाहिए।

कुद्रेमुख

Kudremukh
हरी-भरी पहाड़ियां, घने जंगल और खूबसूरत नजारों के लिए मशहूर यह ट्रेक मानसून में और भी आकर्षक हो जाता है। (Photo Source: Pexels)

कुड्रेमुख कर्नाटक के सबसे लोकप्रिय ट्रेक्स में से एक है। मानसून के दौरान यहां की लहरदार हरी पहाड़ियां, घने जंगल, घास के मैदान और रास्ते में पड़ने वाली छोटी-छोटी पानी की धाराएं ट्रेक को बेहद रोमांचक बना देती हैं। समुद्र तल से लगभग 6,200 फीट की ऊंचाई पर स्थित यह राज्य की दूसरी सबसे ऊंची चोटी है।

बल्लालरायन दुर्ग और बंदाजे फॉल्स

Ballalarayana Durga and Bandaje Falls
इस ट्रेक में ऐतिहासिक किले के खंडहर और बारिश में पूरे वेग से बहता बंदाजे फॉल्स देखने को मिलता है। (Photo Source: Pexels)

यह ट्रेक इतिहास और प्राकृतिक सुंदरता का शानदार मेल है। ट्रेक के दौरान प्राचीन बल्लालरायन दुर्ग के खंडहर देखने को मिलते हैं। इसके बाद बंदाजे फॉल्स का मनमोहक दृश्य आपका इंतजार करता है, जो बारिश के मौसम में अपने पूरे वेग से बहता है।

कोपट्टी

Kopatty
कॉफी के बागानों, जंगलों और घास के मैदानों से होकर गुजरने वाला यह छोटा लेकिन खूबसूरत ट्रेक है। (Photo Source: Pexels)

कूर्ग में स्थित कोपट्टी ट्रेक कॉफी के बागानों से शुरू होकर घने जंगलों और हरी-भरी पहाड़ियों तक पहुंचता है। यह भले ही छोटा ट्रेक है, लेकिन पूरे रास्ते खूबसूरत प्राकृतिक नजारों का आनंद मिलता है।

कोडाचाद्री

Kodachadri
झरनों, घने जंगलों और पश्चिमी घाट के शानदार दृश्यों के लिए यह ट्रेक काफी लोकप्रिय है। (Photo Source: Pexels)

मूकांबिका वन्यजीव अभयारण्य में स्थित कोडाचाद्री अपने घने जंगलों, झरनों और पश्चिमी घाट के शानदार दृश्यों के लिए प्रसिद्ध है। इस ट्रेक का धार्मिक और पौराणिक महत्व भी है, इसलिए यहां ट्रेकर्स के साथ श्रद्धालु भी बड़ी संख्या में आते हैं।

एट्टिना भुजा

Ettina Bhuja
जंगल और खुले घास के मैदानों से होकर गुजरने वाला यह ट्रेक चारमाड़ी माउंटेन रेंज के शानदार नजारे दिखाता है। (Photo Source: Pexels)

वीकेंड ट्रिप के लिए एट्टिना भुजा एक बेहतरीन विकल्प है। यहां का ट्रेक जंगलों और खुले घास के मैदानों से होकर गुजरता है। शिखर पर पहुंचने के बाद चारमाड़ी माउंटेन रेंज और आसपास की घाटियों का मनोरम दृश्य देखने को मिलता है।

निशानी मोत्ते

Nishani Motte
कूर्ग का यह शांत और ऑफबीट ट्रेक नेचर लवर्स के लिए बेहतरीन विकल्प है। (Photo Source: Pexels)

कूर्ग का यह ऑफबीट ट्रेक उन लोगों के लिए शानदार है जो भीड़-भाड़ से दूर प्रकृति के बीच समय बिताना चाहते हैं। रास्ते में शोला जंगल, घास के मैदान और अंत में पहाड़ी रिज से दिखाई देने वाले पर्वतों के खूबसूरत नजारे इसे खास बनाते हैं।

नेत्रावती पीक

Netravati Peak
हरी-भरी पहाड़ियों और बादलों से घिरे खूबसूरत नजारों के कारण यह ट्रेक मानसून में बेहद खास बन जाता है। (Photo Source: Pexels)

नेत्रावती पीक कर्नाटक के सबसे खूबसूरत मानसून ट्रेक्स में गिनी जाती है। बारिश के दौरान यहां की हरी-भरी पहाड़ियां और बादलों से घिरा वातावरण किसी स्वर्ग से कम नहीं लगता। मौसम साफ होने पर यहां से कुड्रेमुख समेत कई अन्य चोटियां भी दिखाई देती हैं।

ताडियांडामोल

Tadiandamol
कूर्ग की सबसे ऊंची चोटी मानसून में हरियाली और कॉफी बागानों से और भी खूबसूरत दिखाई देती है। (Photo Source: Pexels)

कूर्ग की सबसे ऊंची चोटी ताडियांडामोल शुरुआती और अनुभवी, दोनों तरह के ट्रेकर्स के बीच लोकप्रिय है। मानसून में यहां की पहाड़ियां हरियाली से ढक जाती हैं और आसपास के कॉफी बागान इसकी खूबसूरती को कई गुना बढ़ा देते हैं।

गंगाडिकल

Gangadikal
यह छोटा ट्रेक हरी घाटियों और सदाबहार जंगलों के शानदार दृश्य पेश करता है, जो बारिश में और भी मनमोहक लगते हैं। (Photo Source: Pexels)

गंगाडिकल आकार में छोटा लेकिन बेहद खूबसूरत ट्रेक है। यहां से हरी-भरी घाटियों और सदाबहार जंगलों का मनमोहक दृश्य दिखाई देता है। बारिश के मौसम में पूरा इलाका हरियाली की चादर ओढ़ लेता है, जो प्रकृति प्रेमियों के लिए किसी जन्नत से कम नहीं है।

Also Read
क्रिस्टल क्लियर पानी और मनमोहक नजारे, भारत की ये 6 झीलें साफ पानी के लिए हैं दुनियाभर में मशहूर