अगर आपको लगता है कि आपकी ऑब्जर्वेशन स्किल्स कमाल की हैं, तो यह मजेदार ‘स्पॉट द डिफरेंस’ चैलेंज आपके लिए है। दो तस्वीरें पहली नजर में बिल्कुल एक जैसी दिखाई देती हैं, लेकिन इनमें 3 छोटे-छोटे बदलाव छिपे हुए हैं। क्या आप इन्हें सिर्फ 20 सेकंड में ढूंढ सकते हैं?

20 सेकंड का ऑब्जर्वेशन चैलेंज

पहली नजर में दोनों तस्वीरें बिल्कुल एक जैसी दिखाई देती हैं। एक खुशहाल परिवार डाइनिंग टेबल पर बैठकर साथ में खाना खा रहा है। हर कोई मुस्कुरा रहा है और पूरा माहौल बेहद सुकून भरा नजर आता है। लेकिन ध्यान से देखने पर पता चलेगा कि इन दोनों तस्वीरों में 3 छोटे-छोटे अंतर छिपे हुए हैं। आपका काम है कि 20 सेकंड के अंदर इन सभी अंतर को खोजकर अपनी ऑब्जर्वेशन स्किल्स को साबित करें।

ऐसे करें शुरुआत

अगर आपको अंतर तुरंत नहीं मिल रहे हैं, तो घबराएं नहीं। पूरी तस्वीर को एक साथ देखने की बजाय इसे हिस्सों में बांटकर देखें। सबसे पहले ऊपर से नीचे तक तस्वीर को स्कैन करें। फिर बाएं से दाएं हर हिस्से पर ध्यान दें। केवल लोगों पर नहीं, बल्कि टेबल पर रखे खाने, बर्तनों, दीवार की सजावट और बैकग्राउंड की चीजों को भी ध्यान से देखें। अक्सर सबसे बड़ा सुराग वहीं छिपा होता है, जहां हमारी नजर सबसे कम जाती है।

हमारा दिमाग क्यों खा जाता है धोखा?

हमारा दिमाग किसी तस्वीर की छोटी-छोटी चीजों की बजाय उसकी पूरी कहानी को जल्दी समझने की कोशिश करता है। यही वजह है कि कई बार तस्वीरों में मौजूद मामूली बदलाव हमारी नजर से छूट जाते हैं। जितनी फैमिलियर कोई तस्वीर होती है, उतनी ही संभावना होती है कि हमारा दिमाग खुद ही खाली जगह भर दे और अंतर को नजरअंदाज कर दे।

टाइम लिमिट का दिमाग पर क्या असर पड़ता है?

एक्सपर्ट्स के अनुसार, जब किसी काम के लिए समय सीमा तय होती है, तो दिमाग अधिक सतर्क हो जाता है और तेजी से निर्णय लेने लगता है। इससे फोकस बढ़ सकता है, लेकिन कई बार जल्दबाजी के कारण छोटी-छोटी डिटेल्स छूट भी जाती हैं। यही वजह है कि स्पॉट द डिफरेंस जैसे पजल्स में टाइमर चैलेंज को और भी रोमांचक बना देता है।

टाइम लिमिट में दिमाग कैसे काम करता है?

लाइसेंस्ड रिहैबिलिटेशन काउंसलर और साइकोथेरेपिस्ट सोनल खंगारोट के अनुसार, जब हम किसी पहेली को तय समय के भीतर हल करने की कोशिश करते हैं, तो हमारा मस्तिष्क अधिक सतर्क (अलर्ट) हो जाता है। इससे हमारा फोकस बढ़ता है और हम गैर-जरूरी चीजों को नजरअंदाज कर महत्वपूर्ण विवरणों पर ध्यान देने लगते हैं।

हालांकि, अगर समय का दबाव बहुत अधिक हो जाए, तो चिंता (एंग्जाइटी) बढ़ सकती है और छोटी-छोटी डिटेल्स हमारी नजर से छूट सकती हैं। ऐसे में लोग सोच-समझकर एनालिसिस करने के बजाय अपनी समझ और पैटर्न पहचानने की क्षमता पर ज्यादा भरोसा करते हैं, जिससे गलतियां होने की संभावना भी बढ़ जाती है।

क्या आपने सभी अंतर ढूंढ लिए?

अगर आपने 20 सेकंड के अंदर तीनों अंतर खोज लिए हैं, तो आपकी ऑब्जर्वेशन स्किल्स वाकई शानदार हैं। और अगर अभी तक कोई अंतर नहीं मिला है, तो एक बार फिर तस्वीर को ध्यान से देखें। हो सकता है जवाब आपकी आंखों के सामने ही छिपा हो।

समाधान

अगर आप खुद कोशिश करने के बाद तीनों अंतर ढूंढने में सफल रहे हैं तो आपको बहुत-बहुत बधाई। यदि, आप अभी तक अंतर नहीं ढूंढ पाएं हैं तो कोई बात नहीं, नीचे हमने इस तस्वीर में तीनों अंतर पर लाल घेरा लगा दिया है।

Optial illusion
Solution: इस तस्वीर में तीनों अंतर लाल घेरे में दिखाए गए हैं। (Photo Source: Great Detective Cookie)

Also Read
Optical Illusion: क्या आप 40 सेकंड में ढूंढ सकते हैं इन तस्वीरों में छिपे हुए जानवर?