Sawan Somwar Fashion Tips: सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित होता है। इस दौरान भक्त भगवान शिव की पूजा-अर्चना करते हैं और साथ में व्रत भी रखते हैं। सावन के सोमवार को शिव मंदिरों में भक्तों की खास भीड़ देखने को मिलती है। ऐसे में महिलाएं पूजा-पाठ के लिए ट्रेडिशनल आउटफिट्स पहनना पसंद करती हैं। अगर आप सावन के सोमवार मंदिर जाने का प्लान कर रही हैं, तो अपने लुक को खूबसूरत बनाने के लिए कुछ खास आउटफिट्स को स्टाइल कर सकती हैं। इनके साथ सही ज्वेलरी, फुटवियर और हेयरस्टाइल लुक को और अट्रैक्टिव बना सकते हैं।
सावन के सोमवार को अगर कुछ सिंपल और एलिगेंट लुक अपनाना चाहती हैं, तो यहां दिए गए आउटफिट्स से आइडिया ले सकती हैं। मंदिर जाने के लिए इन आउटफिट को आसानी से कैरी किया जा सकता है, जो काफी सुंदर लुक देते हैं।
कुर्ता प्लाजो सेट
कुर्ता प्लाजो सेट आजकल काफी ट्रेंड में हैं। ये स्टाइलिश दिखने के साथ-साथ आरामदायक भी होते हैं, जिन्हें किसी भी मौसम में कैरी करना आसान होता है। मंदिर जाने के लिए ट्रेडिशनल आउटफिट के लिए कुर्ता प्लाजो सेट को कैरी किया जा सकता है। इसके साथ ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी और जूतियों को पेयर किया जा सकता है।

कॉटन सलवार सूट
कॉटन सलवार सूट एलिगेंट लुक देता है, जो किसी भी उम्र की महिलाओं पर खूब जचते हैं। इसे आप मंदिर जाने के लिए पहन सकती हैं। पेस्टल, व्हाइट या डार्क रंग के सलवार सूट के साथ दुपट्टा आकर्षक और स्टाइलिश लुक दे सकता है। इसके साथ आप मिनिमल ज्वेलरी और फ्लैट्स को कैरी कर सकती हैं।

पेस्टल अनारकली सूट
मंदिर जाने के लिए स्टाइलिश और यूनिक लुक चाहिए, तो पेस्टल रंग के अनारकली सूट बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं। इन्हें ग्रीन चूड़ियों, झुमकों और हल्के कर्ल हेयरस्टाइल के साथ स्टाइल कर सकती हैं। ग्रेसफुल और फैशनेबल लुक के लिए अनारकली सूट को स्टाइल किया जा सकता है।

साड़ी या इंडो वेस्टर्न एथनिक सेट
सावन में मंदिर जाने के लिए लाइट कलर की साड़ी या इंडो वेस्टर्न एथनिक सेट को चुन सकती हैं। इस तरह के आउटफिट किसी भी उम्र की महिलाओं पर अच्छी लगती हैं। इसके साथ सिंपल झुमके, बिंदी और चूड़ियां ट्रेडिशनल लुक देंगी। इंडो वेस्टर्न एथनिक लुक के लिए कुर्ती को स्ट्रेट पैंट या स्कर्ट के साथ स्टाइल किया जा सकता है।

चिकनकारी कुर्ता सेट
सावन सोमवार को मंदिर जाने के लिए चिकनकारी कुर्ता सेट सिंपल और एलिगेंट ऑप्शन हो सकता है। हल्के रंग के कुर्ते के साथ प्लाजो, पैंट और मैचिंग दुपट्टा स्टाइल कर सकती हैं। इसके साथ हरे रंग की चूड़ियां, छोटे झुमके और बिंदी लुक को आकर्षक बनाने में मदद करेगी।

स्टाइलिंग टिप्स
मंदिर के जाने के लिए आउटफिट के साथ सिंपल ज्वेलरी को स्टाइल करें। छोटे झुमके, चूड़ियां या सिर्फ बिंदी से लुक को पूरा करें।
सावन में हरे रंग का महत्व होता है। ऐसे में आउटफिट के साथ हरी चूड़ियां, बिंदी या दुपट्टा स्टाइल कर सकती हैं। इससे लुक खास लगेगा और ट्रेडिशनल टच भी मिलेगा।
मंदिरों में सावन सोमवार को भारी भीड़ होती है। ऐसे में आरामदायक फुटवियर और सिंपल हेयर स्टाइल बनाएं जिससे पूजा करते समय आपको परेशानी न हो।
