Chalni-saaf-karne-ke-asan-tarike: चाय और आटे की छलनी दोनों ऐसी चीजें हैं जिनका रसोई में हर रोज इस्तेमाल होता है। कई बार सही तरीके से सफाई न करने पर इनके ऊपर गंदगी जमने लगती है। धीरे-धीरे इनके छेद ब्लॉक हो जाते हैं। इतना ही नहीं यह काली और चिपचिपी भी हो जाती हैं। दूध या घी छानने से इनके ऊपर चिकनाई भी जम जाती है। ऐसे में इन्हें साफ करने के लिए आपको कुछ ट्रिक्स अपनानी चाहिए। इससे आप मिनटों में ही छलनी को साफ कर पाएंगे।

सबसे पहले छलनी को उबालें

चलनी पर जमी चिकनाई और गंदगी को हटाने के लिए एक बर्तन में पानी डालकर छलनी को उसमें डाल दें। उसमें थोड़ा बर्तन साफ करने का लिक्विड या सर्फ भी डाल सकती हैं। थोड़ी देर बाद गैस ऑफ कर दें। फिर ठंडा होने पर ब्रश से छलनी को साफ करने की कोशिश करें।

नींबू के रस और डिटर्जेंट से करें साफ

चाय छानने वाली छलनी या आटा छानने वाली छलनी अगर ज्यादा गंदी हो गई है तो आप उसे साफ करने के लिए नींबू और डिटर्जेंट का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए एक बर्तन में पानी गुनगुना करें। उसमें नींबू का रस और थोड़ा सा डिटर्जेंट पाउडर मिलाएं। इसमें छलनी को थोड़ी देर डुबा दें। फिर ब्रश की मदद से इसे साफ कर लें।

बेकिंग सोडा और सिरका से करें साफ

छलनी को साफ करने के लिए आप बेकिंग सोडा और सिरका का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले एक बर्तन में गुनगुना पानी लें। इसके बाद 1 चम्मच बेकिंग सोडा और आधा कप सिरका मिलाएं। इसमें छलनी को डुबो दें। थोड़ी देर बाद छलनी को ब्रश से रगड़कर साफ कर लें।