एक्टर से नेता और अब तमिलनाडु के मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे थलापति विजय अपनी फिटनेस को लेकर बहुत डिसिप्लिन में रहते हैं। दिलचस्प बात यह है कि व्यस्त राजनीतिक कार्यक्रमों और रैलियों के बीच भी वह अपने खाने का खास ध्यान रखते हैं और अपना खाना साथ लेकर चलते हैं।

उनके साथ काम कर चुके फिटनेस ट्रेनर एस नरेश कुमार ने विजय की डाइट और वर्कआउट से जुड़े कई दिलचस्प बातें साझा की हैं। दिन में चार मील से लेकर 60-80 ग्राम प्रोटीन तक, जानिए क्या खाते हैं विजय और फिल्मों के दिनों के मुकाबले अब उनका फिटनेस रूटीन कितना बदल गया है।

रैलियों में भी अपना खाना साथ लेकर चलते हैं विजय

सेलिब्रिटी फिटनेस ट्रेनर एस नरेश कुमार ने बताया कि विजय जहां भी जाते हैं, अपना खाना साथ लेकर चलना पसंद करते हैं। राजनीतिक रैलियों के दौरान भी वह अपने खाने का रूटीन नहीं छोड़ते। नरेश के मुताबिक, विजय एक तय डाइट फॉलो करते हैं।

नरेश कुमार ने विजय के साथ 2020-21 में फिल्म ‘मास्टर’ के दौरान काम करना शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने ‘बीस्ट’ के दौरान भी अभिनेता को ट्रेन किया। करीब 15 साल से फिटनेस के क्षेत्र में काम कर रहे नरेश पिलाटेस ट्रेनिंग में भी खास अनुभव रखते हैं।

दिन में चार मील लेते हैं थलापति विजय

नरेश के मुताबिक, विजय दिन में चार बार खाना खाते हैं। उनका कहना है कि उनके खाने में बहुत ज्यादा बदलाव नहीं होता और वह एक तय रूटीन को फॉलो करते हैं।

उनकी एक सामान्य मील में चावल, थोड़ा चिकन और करीब 200 ग्राम सब्जियां शामिल होती हैं। इसके अलावा वह करीब 100 ग्राम फल लेते हैं। ट्रेनर के अनुसार, उनकी मील में लगभग 60-80 ग्राम प्रोटीन होता है। वह पानी भी अच्छी मात्रा में पीते हैं।

हालांकि इसका मतलब यह नहीं है कि विजय अपनी पसंद की चीजें बिल्कुल नहीं खाते। नरेश ने बताया कि उन्हें बिरयानी भी पसंद है, लेकिन वह इसे कभी-कभार ही खाते हैं।

फिल्मों के दौरान अलग थी एक्सरसाइज

फिल्मों में काम करने के दौरान विजय को अपनी फिल्मों के किरदार और एक्शन सीक्वेंस के हिसाब से शरीर को फिट रखना पड़ता था। नरेश ने बताया कि उस समय वह मुख्य रूप से स्ट्रेंथ ट्रेनिंग करते थे, ताकि अपनी फिजीक को मेंटेन रख सकें।

हालांकि अब उनके वर्कआउट में बदलाव आया है। ट्रेनर के मुताबिक, विजय फिलहाल ज्यादा कार्डियो और इंडोर वर्कआउट करते हैं। इसमें वॉकिंग, डांसिंग और कम स्ट्रेंथ वाली एक्सरसाइज शामिल हैं।

फिटनेस से ज्यादा उनका माइंडसेट खास है

नरेश कुमार के मुताबिक, विजय की फिटनेस का एक बड़ा कारण उनका अनुशासन और सोच है। वह ज्यादा बात नहीं करते, लेकिन चीजों को ध्यान से देखने और समझने वाले व्यक्ति हैं।

ट्रेनर ने उनके टाइम मैनेजमेंट और सादगी की भी तारीफ की। उनका कहना है कि इतने व्यस्त शेड्यूल के बावजूद विजय अपनी सेहत और फिटनेस को लेकर लगातार गंभीर रहते हैं।

नरेश ने बताया कि विजय के साथ काम करना उनके लिए एक शानदार अनुभव रहा है और वह भविष्य में भी उनके साथ काम करने की उम्मीद रखते हैं।

डिस्क्लेमर: यह लेख पब्लिक डोमेन में उपलब्ध जानकारी और एक्सपर्ट से बातचीत के आधार पर तैयार किया गया है। किसी सेलिब्रिटी की डाइट को अपनी जरूरत के हिसाब से अपनाने से पहले अपनी सेहत और पोषण संबंधी जरूरतों को ध्यान में रखें।