Foot Odor Remedies: गर्मी में पसीना आना आम बात है, लेकिन पसीने से आने वाली दुर्गंध कई बार शर्मिंदगी का कारण बन जाती है। कई लोगों की यह समस्या होती है कि वो चाहें रोजाना धूले हुए मोजे पहनें-पैरों को साफ भी रखें तब भी उनके जूते पहनने के बाद उनके पैरों से बहुत ज्यादा बदबू आने लगती है। पैरों में पसीना आना सामान्य है क्योंकि तलवों में स्वेट ग्लैंड्स अधिक होते हैं। जब पैरों में पसीना आता है तो यह त्वचा पर मौजूद बैक्टीरिया से मिलता है तो पैरों से बदबू आने लगती है। लंबे समय तक जूते पहनने से कई बार बैक्टीरिया और फंगस बढ़ जाते हैं। बंद जूते हवा का प्रवाह रोकते हैं तब यह समस्या ज्यादा बढ़ जाती है। इससे बचने के लिए आप यहां बताए तरीके अपना सकते हैं।

सफाई पर दें ध्यान

अगर आप भी पैरों में आने वाली समस्या से परेशान हैं तो आपको सफाई पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए। पैरों को रोजाना साबुन से धोएं। जूते या मोजे पहनने से पहले उंगलियों के बीच की जगह को सुखाएं। रोजाना साफ और सूखी जुराब पहनें। इसके लिए आप कॉटन या मॉइस्चर-विकिंग फैब्रिक से बने मोजे खऱीद सकते हैं। एक ही जूते को रोजाना न पहनें। पसीना आने के बाद घर आने पर उसे उतारकर सुखने दें। इनसोल को निकालकर सुखाएं। आप वॉशेबल इनसोल ट्राई कर सकते हैं। ये कॉटन टैरी कपड़े से बने होते हैं और इनका सोल रबर लेटेक्‍स का होता है।

ब्लैक टी और नमक के पानी का इस्तेमाल करें

पैरों से आने वाली बदबू से बचने के लिए आप ब्लैक टी और नमक के पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं। नमक नमी को सोखता है और बैक्टीरिया को पनपने से रोकता है। एक टब में गुनगुना पानी लें और उसमें नमक डालें। इसमें पैरों को थोड़ी देर डुबाकर रखें। इसके अलावा आप टी बैग्स का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इसके लिए इन्हें पानी में उबालें और ठंडा होने दें। गुनगुना पानी हो जाए तो उसे टब में डालकर पैरों को उसमें रखें।

Disclaimer: “यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य पेशेवर राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ से परामर्श करें।”