गर्मी का मौसम अपने साथ कई समस्याएं लेकर आता है। उमस और तेज धूप से पसीना बहुत ज्यादा निकलता है। ऐसे में मेकअप को चेहरे पर टिकाए रहना बड़ा मुश्किल काम हो जाता है। घर से निकलते समय लुक एकदम फ्रेश लगता है वहीं कुछ घंटों में पसीना और ऑयल चेहरे पर दिखने लगता है।
इससे धीरे-धीरे मेकअप लुक खराब दिखने लगता है। पसीना की वजह से मेकअप को टिकाए रहना बड़ा चैलेंज है। वहीं अगर आपको ऑफिस या किसी फंक्शन में जाना हो तो समस्या और भी बड़ी हो जाती है। पसीने से मेकअप को खराब होने से बचाने के लिए आप कुछ टिप्स फॉलो कर सकते हैं। इससे आपको उमस भरे मौसम में भी मेकअप को लंबे समय तक टिकाए रखने में मदद मिलेगी।
पसीने से सुरक्षित मेकअप के 9 टिप्स
- स्वेट प्रूफ प्राइमर का करें इस्तेमाल- यह दाग-धब्बे छुपाता है। इसके साथ ही पसीना आने की वजह से मेकअप को खराब होने से रोकता है।
- हल्का बेस लगाएं- गर्मियों के लिए हल्का बेस बनाने के लिए स्वेट प्रूफ फाउंडेशन और कंसीलर चुनें।
- पाउडर ब्लश को न करें यूज – गर्मियों में आपको पाउडर ब्लश नहीं लगाना चाहिए। यह पसीना आने पर अजीब का हो जाता है। इसकी बजाय क्रीमी ब्लश या लिप और चीक टिंट चुनें।
- हाइलाइटर लगाना न भूलें – यह आपके समर लुक में चमक लाता है।
- आंखों के लिए हल्के रंग – गर्मियों में आई मेकअप कर रही हैं तो हल्के, पेस्टल रंगों का इस्तेमाल करें।
- स्मज-प्रूफ आईलाइनर लगाएं – आंखों का मेकअप खराब होने से बचाने के लिए आपको स्मज-प्रूफ आईलाइनर लगाना चाहिए।
- वाटरप्रूफ मस्कारा चुनें – यह पसीने में जल्दी खराब नहीं होता है। आपके आई मेकअप को दिन भर टिकाए रखता है।
- मैट लिपस्टिक लगाएं – स्मज से बचने के लिए क्रीमी लिपस्टिक की जगह लिक्विड मैट लिपस्टिक का इस्तेमाल करें।
- सेटिंग स्प्रे से फिनिश करें – अपने फेस मेकअप को सेट करने के लिए सबसे अच्छे सेटिंग स्प्रे चुनें।
इन बातों का रखें ध्यान
- गर्मियों में बार-बार टचअप करने की बजाए आपको ब्लॉटिंग पेपर का इस्तेमाल करना चाहिए। जब भी चेहरा ऑयली लगे तो ब्लॉटिंग पेपर से एक्स्ट्रा ऑयल हटा दें। ऐसा करने से मेकअप पसीने की वजह से खराब होने से बच पाएगा।
- गर्मियों में कोशिश करें कि आपका ज्यादा से ज्यादा मेकअप वॉटरप्रूफ या स्वेट प्रूफ हों। एक अच्छे प्राइमर में इन्वेस्ट करें जिसपर मेकअप ठीक तरह से सेट हो सके।
- गर्मियों में सुबह ऑयल फ्री मॉइश्चराइजर लगाएं। पाउडर ब्लश की जगह क्रीम ब्लश, जेल ब्लश या फिर टिंट का इस्तेमाल करें।
Disclaimer: “यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य पेशेवर राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ से परामर्श करें।”
