गर्मी की छुट्टियों में हर बच्चे की कहीं न कहीं घूमने जाने और नई चीजें देखने-सीखने की ख्वाहिश होती है। स्कूल की छुट्टियों का यह समय सिर्फ आराम करने के लिए नहीं, बल्कि बच्चों को बाहर की दुनिया दिखाने और उनका ज्ञान बढ़ाने का भी सबसे अच्छा मौका होता है। ऐसे में अगर आप उन्हें ऐसी जगहों पर ले जाएं जहां मनोरंजन के साथ सीखने का भी अनुभव मिले, तो यह उनके लिए और भी यादगार बन सकता है। देश की राजधानी दिल्ली में कई ऐसी शानदार जगहें हैं जो बच्चों को घूमाने के लिए परफेक्ट हैं।

1 चिड़ियाघर
गर्मी की छुट्टियों में बच्चों को दिल्ली के सबसे लोकप्रिय जगहों में एक चिड़ियाघर घूमाने ले जा सकते हैं। यहां बच्चे, बाघ, शेर, हाथी, गैंडा, जिराफ और कई तरह के पक्षी देख सकते हैं। खुली जगह होने के चलते बच्चों को घूमने और जानवरों को असली रूप में देखने में काफी मजा आएगा। साथ ही उन्हें वन्यजीवों के बारे में जानकारी भी मिलेगी।

2- नेहरू तारामंडल दिल्ली
बच्चों को नेहरू तारामंडल भी दिखाने ले जा सकते हैं। यहां उन्हें अंतरिक्ष, ग्रह, तारे और ब्रह्मांड के बारे में आसान और रोचक तरीके से बताया जाता है। शो और मॉडल्स की मदद के चलते बच्चे विज्ञान को मजेदार तरीके से समझने का मौका मिलता है।

3- नेशनल साइंस सेंटर
इस गर्मी की छुट्टियों में आप बच्चों को दिल्ली के नेशनल साइंस सेंटर घूमाने ले जा सकते हैं। यहां विज्ञान के कई मॉडल, रोबोटिक्स और एक्सपेरिमेंट देखने को मिलेंगे, जिससे उनकी जिज्ञासा बढ़ाने और सीखने की क्षमता को बढ़ाने में मदद मिलेगी।

4- गार्डन ऑफ फाइव सेंसेस
प्रकृति के बीच समय बिताने के लिए बच्चों को गार्डन ऑफ फाइव सेंसेस ले जा सकते हैं। यहां अलग-अलग थीम वाले गार्डन, फूल-पौधे और आर्ट इंस्टॉलेशन देखने को मिलते हैं।

5- नेशनल रेल म्यूजियम
दिल्ली के नेशनल रेल म्यूजियम में बच्चों को पुराने और नए रेलवे इंजन देखने का मौका मिलेगा। इसके साथ ही यहां पर ट्रेन कोच और टॉय ट्रेन की सवारी का अनुभव भी मिलता है। यहां बच्चों को काफी मजा आएगा।

Also Read
इस समर वेकेशन बच्चों को ले जाएं नॉर्थ ईस्ट इंडिया, इन 7 खूबसूरत जगहों का बना सकते हैं प्लान