गर्मी के मौसम में त्वचा का ड्राई और डल होना एक आम समस्या है। इसका कारण धूप, पसीना, पानी की कमी और बार-बार फेस वॉश का गलत तरीके से इस्तेमाल करना भी हो सकता है। पसीने के कारण त्वचा के नैचुरल ऑयल कम होने लगते हैं, जिससे चेहरे डल दिखने लगता है। इससे त्वचा अपनी नमी खो देती है और रूखी, थकी हुई और बेजान दिखने लगती है।
ऐसे में इस समस्या से निजात पाने के लिए कुछ घरेलू चीजों का इस्तेमाल करना फायदेमंद साबित हो सकता है। आइए जानते हैं कौन-कौन से घरेलू नुस्खे हैं।
1- शहद और दूध फेस पैक
शहद और दूध दोनों ही त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। शहद नेचुरल मॉइस्चराइजर की तरह काम करता है, जो त्वचा में नमी बनाए रखता है और उसे सॉफ्ट व ग्लोइंग बनाता है। दूध में मौजूद लैक्टिक एसिड डेड स्किन सेल्स को धीरे-धीरे हटाने में मदद करता है और स्किन को स्मूद व ब्राइट बनाता है।
कैसे करें इस्तेमाल
इसके लिए 1 चम्मच शहद में 1-2 चम्मच कच्चा दूध मिलाकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। इस मिश्रण को चेहरे पर हल्के हाथों से लगाएं और 10-15 मिनट तक सूखने दें ताकि इसके पोषक तत्व त्वचा में अच्छी तरह समा जाएं। इसके बाद हल्के गुनगुने पानी से चेहरा धो लें। इस पैक को हफ्ते में 2-3 बार लगा सकते हैं।
2- एलोवेरा जेल
गर्मियों में डल और ड्राई स्किन से छुटकारा पाने के लिए एलोवेरा जेल लगा सकते हैं। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी और हाइड्रेटिंग गुण होते हैं, जो त्वचा को तुरंत ठंडक देते हैं, जलन कम करते हैं और गहराई से नमी पहुंचाकर स्किन को फ्रेश और ग्लोइंग बनाने में भी मदद कर सकते हैं।
कैसे लगाएं
एलोवेरा की पत्तियों से ताजा जेल निकालकर सीधे चेहरे पर हल्के हाथों से मसाज करें और 15-20 मिनट तक लगा रहने दें, फिर ठंडे पानी से धो लें। डल स्किन से छुटकारा पाने के लिए इसमें 1 चुटकी हल्दी, 1 चम्मच गुलाब जल मिलाकर चेहरे पर लगा लें। इसे हफ्ते में 3-4 बार लगाने से अच्छा असर देखने को मिल सकता है।
3- खीरा
गर्मियों के मौसम में खीरा शरीर को ही नहीं बल्कि त्वचा को भी ठंडक देने में मदद करता है। इसमें लगभग 90% पानी होता है, जो त्वचा को अंदर से हाइड्रेट करता है। यह त्वचा की जलन, टैनिंग और थकान को भी कम करता है, जिससे चेहरा फ्रेश और रिलैक्स्ड दिखता है।
कैसे करें इस्तेमाल
खीरे को कद्दूकस करके उसका रस निकाल लें और कॉटन की मदद से पूरे चेहरे पर अच्छे से लगाकर 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद ठंडे पानी से चेहरा साफ कर लें। डल और ड्राई स्किन के लिए इसे और असरदार बनाने के लिए इसमें थोड़ा गुलाब जल मिला लें, इससे स्किन टोन बेहतर हो जाता है।
Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। यह जानकारी पेशेवर सलाह का विकल्प नहीं है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए एक्सपर्ट से जरूर परामर्श करें।
Also Read
गर्मी में चेहरे का रखें खास ख्याल, टैनिंग और ऑयल कंट्रोल के लिए घर पर बनाएं ये 3 देसी फेस वॉश
