(Photo Source: Rashmika Mandanna/Facebook)

साउथ सिनेमा के मशहूर कलाकारों में से एक विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना हमेशा के लिए शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों ने उदयपुर में अपने परिवार और करीबी लोगों की मौजूदगी में शादी रचाई। शादी की जो तस्वीरें सामने आई हैं, उसमें दोनों की जोड़ी कमाल की लग रही है।

(Photo Source: Rashmika Mandanna/Facebook)

रश्मिका मंदाना फिल्म इंडस्ट्री की स्टाइलिश अदाकाराओं में से एक हैं। वेस्टर्न से लेकर एथनिक आउटफिट तक, हर अंदाज़ में वह बेहद खूबसूरत लगती हैं। खासकर साड़ी में उनके लुक्स गर्मियों के लिए परफेक्ट इंस्पिरेशन दे सकते हैं। आइए देखें उनके 8 स्टाइलिश साड़ी लुक्स, जिन्हें आप भी समर सीजन में ट्राई कर सकती हैं।

(Photo Source: Rashmika Mandanna/Facebook)

रश्मिका मंदाना की ये चिकनकारी साड़ी है जिसपर मोती और सीक्वेंस की बारीक कारीगरी की गई है। इसमें अभिनेत्री बेहद एलिगेंट लग रही हैं। उनके इस लुक को आप भी रीक्रिएट कर सकती हैं। इस साड़ी के साथ आप झुमके, बन हेयरस्टाइल, ग्लैम मेकअप और न्यूड शेड लिपस्टिक के साथ अपने लुक को कंप्लीट कर सकती हैं।

(Photo Source: Rashmika Mandanna/Facebook)

अभिनेत्री ने कुछ समय पहले ये साड़ी एक फंक्शन के दौरान पहना था। इस प्रिंटेड नीले रंग की साड़ी के साथ बालों में गजरा, स्टाइलिश नेकपीस और झुमकों के साथ आपका लुक और भी ज्यादा आकर्षक लगेगा।

(Photo Source: Rashmika Mandanna/Facebook)

गर्मी के मौसम में किसी पार्टी या फिर फंक्शन के लिए आप इस तरह का मैरून साड़ी कैरी कर सकती हैं। इसके साथ वेलवेट मैचिंग ब्लाउज और ओपन हेयर स्टाइल में आपका भी लुक काफी स्टनिंग लगेगा।

(Photo Source: Rashmika Mandanna/Facebook)

किसी खास फंक्शन के लिए रश्मिका मंदाना के इस लुक को आप भी रीक्रिएट कर सकती हैं। ग्लैम मेकअप, न्यूड शेड लिपस्टिक, खुली जुल्फें और हाई हील्स में आपका लुक बेहद सिजलिंग लगेगा।

(Photo Source: Rashmika Mandanna/Facebook)

पूजा से लेकर ऑफिस तक जाने के लिए इस तरह की येलो कलर की साटन साड़ी कैरी कर सकती हैं। अपने लुक को और भी ज्यादा अट्रैक्टिव बनाने के लिए आप भी इस तरह की इयरिंग्स और स्टाइलिश नेकलेस पहन सकती हैं।

(Photo Source: Rashmika Mandanna/Facebook)

गर्मी के मौसम में इस तरह का ग्रीन साड़ी भी पहन सकती हैं। इसके साथ सीक्वेंस वाला ब्लाउज ज्यादा खूबसूरत लगेगा।

(Photo Source: Rashmika Mandanna/Facebook)

आपको बहुत ज्यादा प्रिंटेड और हैवी साड़ी पहनना पसंद नहीं है तो ये लेमन येलो कलर की सिंपल साड़ी ट्राई कर सकती हैं।

(Photo Source: Rashmika Mandanna/Facebook)

रश्मिका मंदाना की ये फ्लोरल जामदानी हैंडलूम साड़ी है, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। गर्मी के मौसम में पार्टी, पूजा-पाठ से लेकर अन्य किसी भी फंक्शन में अभिनेत्री के इन लुक्स में से किसी को भी आप भी रीक्रिएट कर सकती हैं।

Also Read
हुमा कुरैशी से हिना खान तक, लेटेस्ट ट्रेंडिंग आउटफिट के लिए ट्राई करें इन एक्ट्रेसेस का लुक