Ways To Style Open Shirt: गर्मियों के मौसम में महिलाएं फैशन के साथ-साथ कंफर्ट का भी ख्याल रखती हैं। ऐसे में ओपन शर्ट एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। हल्के और आरामदायक फैब्रिक से बनी ओपन शर्ट न सिर्फ स्टाइलिश दिखती है बल्कि गर्मी में पहनने में भी बहुत कंफर्टेबल होती है। यही वजह है कि आज यह समर फैशन का अहम हिस्सा है। आप ओपन शर्ट को अलग-अलग तरीकों से स्टाइल कर सकती हैं। सही आउटफिट्स के साथ पेयर करके आप इससे कूल, ट्रेंडी और फैशनेबल लुक पा सकती हैं।
ओपन शर्ट और लिनन पैंट्स
गर्मियों में अगर आप क्लासी और कंफर्टेबल लुक चाहती हैं तो ओपन शर्ट को लिनन पैंट्स के साथ पहन सकती हैं। इसके साथ अंदर बेसिक टैंक टॉप या क्रॉप टॉप पेयर करें। यह लुक कैजुअल आउटिंग और ट्रैवलिंग के लिए सही रहेगा क्योंकि लिनन फैब्रिक हवा को आसानी से पास होने देता है। इसे आप पूरे दिन आराम से पहन सकती हैं।

ओपन शर्ट और डेनिम शॉर्ट्स
समर सीजन में डेनिम शॉर्ट्स को ओपन शर्ट के साथ कैरी किया जा सकता है। यह लुक स्टाइलिश होने के साथ-साथ आरामदायक भी लगता है। सफेद शर्ट, और ब्लू डेनिम शॉर्ट्स के ऊपर प्रिंटेड शर्ट एक फ्रेश और कूल लुक देगा।

ओपन शर्ट और बॉडीसूट
मॉर्डन और फैशनेबल लुक के लिए आप बॉडीसूट के साथ ओपन शर्ट को स्टाइल कर सकती हैं। यह आउटफिट बॉडी को एक स्मार्ट लुक देती है। इसके साथ आप स्नीकर्स या सैंडल पहन सकती हैं।

ओपन शर्ट और मिनी ड्रेस
समर सीजन में मिनी ड्रेस आउटिंग, कैजुअल लुक, कॉलेज और ऑफिस में भी पहनी जा सकती है। इस लुक को और स्टाइलिश बनाने और धूप से बचने के लिए ओपन शर्ट को स्टाइल कर सकती हैं। ट्रिप, बीच या डे आउट के लिए यह एक अच्छा ऑप्शन रहेगा।

ओपन शर्ट और मैचिंग टॉप और पैंट्स
को-ऑर्ड सेट के साथ ओपन शर्ट को कैरी किया जा सकता है। मैचिंग टॉप और पैंट्स के ऊपर हल्की ओपन शर्ट लुक को अट्रैक्टिव बनाने में मदद करेगी। इसे आप गर्मियों में ट्रैवलिंग के दौरान कैरी कर सकती हैं जो लुक को स्टाइलिश बनाने में मदद करेगा।

ओपन शर्ट और शॉर्ट्स
गर्मियों में अक्सर लोग बीच ट्रैवल करना पसंद करते हैं। ऐसे में आप ओपन शर्ट को पोपलिन शॉर्ट्स के साथ पेयर कर सकती हैं। इसके साथ हैंडबैग, कैप, सनग्लासेस और ज्वेलरी से लुक को कंप्लीट कर सकती हैं। पोपलिन एक फैब्रिक है जो मुलामय, मजबूत और हल्का होता है। गर्मी के लिए इस तरह के फैब्रिक बहुत पसंद किए जाते हैं।

