Bottom Wears For Summer: गर्मियों के समय ज्यादातर लोग ऐसे कपड़े पहनना पसंद करते हैं जो स्टाइलिश लुक के साथ-साथ आरामदायक भी रहें। इस मौसम में जींस पहनना पसीना और चिपचिपाहट बढ़ा सकता है। ऐसे में लोग बॉटम वियर के लिए कुछ फैब्रिक चुन सकते हैं जो आरामदायक हों और जिन्हें कॉलेज, ऑफिस, स्कूल, आउटिंग या कैजुअल आउटिंग के लिए कैरी किया जा सके।

अगर आप स्टाइलिश और कूल लुक चाहते हैं तो गर्मियों में बॉटम वियर में जींस के अलावा भी कई ऑप्शन ट्राई कर सकते हैं। जिसकी मदद से आराम और फैशन दोनों का ख्याल रखा जा सकता है।

लिनन पैंट्स

गर्मियों में लिनन पैंट बहुत ज्यादा पसंद किए जाते हैं। इनके साथ शर्ट, टी-शर्ट या टॉप्स को पेयर किया जा सकता है जो हर जगह स्टाइल किया जा सकता है। हल्के और स्टाइलिश होने की वजह से इनसे आप प्रोफेशनल लुक भी क्रिएट कर सकते हैं। लाइट कलर के लिनन पैंट समर फैशन के लिए काफी पसंद किए जाते हैं।

प्लाजो

गर्मी में आरामदायक लुक के लिए हल्के और ढीले प्लाजो पेयर किए जा सकते हैं। इनसे आप ट्रेडिशनल और वेस्टर्न दोनों तरह के लुक क्रिएट कर सकते हैं। इसे आप पूरे दिन आसानी से पहन सकते हैं। अगर आप बस या ट्रेन में ट्रैवल कर रहे हैं तो इस तरह के बॉटम वियर को कैरी कर सकते हैं।

कार्गो पैंट्स

समर स्टाइलिश लुक के लिए कार्गो पैंट्स एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। टी-शर्ट, क्रॉप टॉप या शर्ट के साथ कार्गो पैंट्स को पेयर किया जा सकता है। कंफर्ट और फैशन का कॉम्बिनेशन चाहते हैं इस तरह के पैंट्स को अपने वॉर्डरोब में जरूर शामिल करें।

जॉगर पैंट्स

अगर आप कैजुअल लुक को कूल और स्टाइलिश बनाना चाहते हैं तो जॉगर पैंट्स को कैरी कर सकते हैं। एडवेंचर एक्टिविटीज के लिए भी इस तरह के पैंट्स को स्टाइल किया जा सकता है। टी-शर्ट के साथ जॉगर पैंट लड़के और लड़कियों दोनों पर खूब जचते हैं।

शॉर्ट्स या स्कर्ट

स्टाइलिश लुक के लिए बॉटम वियर में शॉर्ट्स या स्कर्ट पेयर किया जा सकता है। आरामदायक लुक के लिए इस तरह के बॉटम वियर को अपने पास रख सकते हैं जो टी-शर्ट या स्टाइलिश टॉप के साथ पेयर किया जा सकता है। शॉर्ट्स के अलावा आप लॉन्ग स्कर्ट को भी पेयर कर सकती हैं जो ट्रैवलिंग के लिए अच्छा ऑप्शन साबित होगा।

वाइड लैग ट्राउजर

आजकल ज्यादातर लोग स्लिम फिट की जगह वाइड लैग पैंट्स पसंद कर रहे हैं। इसके लिए वाइड लैग ट्राउजर एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है जो हर जगह फैशन और कंफर्ट का ध्यान रखेगा। प्रोफेशनल से लेकर कैजुअल लुक के लिए गर्मियों में इन्हें कई तरह से स्टाइल किया जा सकता है।