Chocolate-brownie-recipe: जब भी कुछ मीठा खाने का मन करता है तो कई लोगों के मन में एक ही सवाल ये हेल्दी है या नहीं खाना चाहिए या नहीं। ऐसे में आप घर में बिना चीनी के भी मीठे में कई चीजें बना सकती हैं। इनमें से एक है शुगर फ्री चॉकलेट ब्राउनी। इसे बनाने के लिए आपको पीनट बटर के साथ-साथ कुछ चीजों की जरूरत होगी। आप बड़ी आसानी से यहां बताई गईं 2 रेसिपी से सॉफ्ट चॉकलेट ब्राउनी बना सकते हैं। जब भी आपको डेजर्ट क्रेविंग हो तो आप ब्राउनी का यह शुगर-फ्री वर्जन ट्राई कर सकते हैं।
रेसिपी-1
इन चीजों की पड़ेगी जरूरत
1 कप भीगे हुए छोले
1/2 कप पीनट बटर
1/4 कप गुड़ की चाशनी
1/4 कप बादाम का आटा
1/2 बड़ा चम्मच नमक
1/4 बड़ा चम्मच दालचीनी
1/2 बड़ा चम्मच बेकिंग पाउडर
1/2 कप डार्क चॉकलेट चिप्स
चॉकलेट चिप पीनट बटर ब्राउनी बनाने के लिए सबसे पहले छोले, पीनट बटर, गुड़ की चाशनी, बादाम का आटा, नमक, दालचीनी और बेकिंग पाउडर को एक साथ पीस लें। फिर बैटर को किसी बर्तन में निकाल लें। अब आपको इसमें कुछ डार्क चॉकलेट चिप्स डालना है।
सभी चीजों को मिक्स करके बैटर को बेकिंग पैन में डालें। फिर इसे पार्चमेंट पेपर ( Parchment Paper) से ढक दें। फिर इसे पैन के चारों तरफ फैलाएं और चिकना करें। ऊपर से कुछ और चॉकलेट चिप्स डालें। ओवन को प्री-हीट करें और 160° डिग्री पर 30 मिनट के लिए बेक करें।
रेसिपी-2
बिना चीनी के ब्राउनी बनाने के लिए सबसे पहले बाउल में दो कप दूध लें। आप डेरी दूध की जगह बादाम या ओट्स मिल्क का भी यूज कर सकते हैं। फिर इसमें आधा कप मेपल सीरप या फिर शहद को मिला दें। इसके बाद एक चौथाई कप पीनट बटर डाल दें। अब आपको इसमें एक टीस्पून वनीला एसेंस मिलाना है। फिर इसके बाद इन सभी चीजों को अच्छे से मिला लें।
अब इसमें दो कप ओट्स मिला लें। आप चाहें तो प्लेन ओट्स की जगह रोल्ड ओट्स भी ले सकते हैं। इसके बाद दो बड़ी चम्मच कोको पाउडर मिला दें। फिर आपको क्रश फ्लैक्स सीड्स यानी अलसी के बीज डालने हैं।
आप अगर अड्डा खाते हैं तो एक अंडा भी मिला सकते हैं। नहीं तो इसे स्किप भी कर सकते हैं। अब इसमें एक टी-स्पून बेकिंग पाउडर मिलाएंगे। सभी चीजों को अच्छे से मिला लें और इसे पांच मिनट तक के लिए छोड़ दें।
फिर ऊपर से चॉकलेट चिप मिलाएं। तैयार मिश्रण को बेकिंग ट्रे में निकाल लें। फिर बेक करने के लिए ओवन को 10 मिनट के लिए 180 डिग्री तापमान पर प्रीहीट करेंगे और इसके बाद 180 डिग्री के लिए पूरे 30 से 35 मिनट के लिए बेक करें। चॉकलेट ओट्स ब्राउनी बनकर तैयार है।
