Sugar Free Gujiya Recipe: होली के मौके पर कई पारंपरिक व्यंजन बनाए जाते हैं, जिसमें से एक गुझिया भी है। गुझिया के बिना ये त्योहार अधूरा-अधूरा सा लगता है। आज के समय में गुझिया की कई वैरायटी हैं। इस पारंपरिक व्यंजन को बनाने में ज्यादातर चीनी और मैदा का इस्तेमाल होता है। ऐसे में डायबिटीज मरीजों के लिए यह नुकसानदायक साबित हो सकता है। हालांकि, बिना चीनी और मैदा के भी आप गुझिया बना सकते हैं और वह भी स्वादिष्ट।
शुगर फ्री गुझिया बनाने के लिए चीनी की जगह खजूर या फिर गुड़ मिला सकते हैं। ये दोनों ही सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। वहीं, मैदा की जगह आटा और खोया की ड्राई फ्रूट्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए जानते हैं बिना चीनी, मैदा और खोया वाली गुझिया बनाने की रेसिपी क्या है।
शुगर फ्री गुझिया की सामग्री (How to Make Sugar Free Gujiya)
- 1 कप गेहूं का आटा
- 2 बड़े चम्मच घी
- गुनगुना पानी (आवश्यकतानुसार)
शुगर फ्री गुझिया की फिलिंग सामग्री (Maida and Sugar Free Gujiya)
- 1 कप बारीक कटा खजूर या फिर गुड़
- आधा कप भुनी हुई सूजी
- बारीक कटे बादाम
- काजू और पिस्ता
- एक चम्मच इलायची पाउडर
- 2 बड़ा चम्मच कद्दूकस किया हुआ सूखा नारियल
शुगर फ्री गुझिया बनाने की विधि (Sugar free Gujiya Recipe)
- सबसे पहले आटे में घी डालकर अच्छी तरह से मिला लें।
- थोड़ा-थोड़ा गुनगुना पानी डालते हुए सख्त आटा गूंथ लें।
- आटे को 15-20 मिनट के लिए गीले कपड़े से ढककर रख दें।
- कड़ाही में हल्का घी डालकर ड्राई फ्रूट्स और नारियल को हल्का भून लें।
- इसमें खजूर डालकर हल्का गर्म कर लें, ताकि वह नरम हो जाए
- खजूर जब हल्का गर्म हो जाए तो इसमें सूजी और इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें और ठंडा होने दें।
- गूंथे हुए आटे की लोई बनाकर उसे गोल पूरी की तरह बेलकर उसमें मिश्रण भरें और किनारों पर हल्का पानी लगाकर उसे बंद कर दें।
- एक कड़ाही में घी डालकर गर्म कर लें। हल्की आंच पर गुझिया को सुनहरा होने तक तलें।
- आपकी शुगर फ्री गुझिया तैयार है। जब ये ठंडा हो जाए तो उसे एक डिब्बे में बंद करके रख दें।
Also Read
इस होली कम समय में बनाए गुझिया, तलते वक्त फट जाती है तो यहां देखें आसान रेसिपी
