Dish Rack Designs: हर कोई चाहता है कि उसके घर की किचन को साफ-सुथरा और व्यवस्थित दिखे। इसके लिए सही फर्नीचर और स्टोरेज यूनिट बहुत जरूरी हैं। किचन में सबसे ज्यादा जगह बर्तनों की वजह से घिर जाती है। ऐसे में हम इन्हें रखने के लिए डिश रैक (बर्तनों का स्टैंड) का इस्तेमाल करते हैं। पुराने स्टील के डिश रैक को आजकल बहुत कम लोग इस्तेमाल करते हैं, क्योंकि यह जगह ज्यादा घेरता है और दिखने में बोरिंग लग सकता है। अगर आप अपने किचन को स्टाइलिश और मॉडर्न लुक देना चाहते हैं, तो पुराने डिश रैक को बदल सकते हैं।
दरअसल हम आपके लिए डिश रैक के कुछ ऐसे डिजाइन लेकर आए हैं, जिन्हें किचन में लगाया जा सकता है। बर्तनों को इधर-उधर रखने के बजाय स्टाइलिश डिश रैक चुन सकते हैं, जो किचन को आकर्षक लुक दे सकता है। इन डिश रैक डिजाइन से आप भी आइडिया ले सकते हैं।
फ्लोटिंग शेल्फ डिश रैक
किचन को आकर्षक लुक देने के लिए फ्लोटिंग शेल्फ डिश रैक लगवा सकते हैं। यह किचन की खाली दीवार पर आसानी से लगाया जा सकता है, जिसमें आप बर्तनों को व्यवस्थित तरीके से रख सकते हैं। फ्लोटिंग शेल्फ रैक की वजह से जगह भी कम घिरती है और यह दिखने में भी स्टाइलिश लगता है।

कैबिनेट डिश रैक
अगर आप चाहते हैं कि किचन में रखे बर्तन न दिखें, तो ऐसे में कैबिनेट डिश रैक को चुन सकते हैं। इस तरह के रैक बर्तनों को धूल-मिट्टी और चिपचिपाहट से भी दूर रखते हैं। यह किचन को आकर्षक और स्टाइलिश लुक देने के लिए बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं।

ओवर द सिंक डिश रैक
ओपन किचन के लिए इस तरह के डिश रैक बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं। इस तरह का डिजाइन दिखने में स्टाइलिश और आकर्षक लगता है। इसके अलावा यह किचन में फैले बर्तनों को आसानी से व्यवस्थित रखने में मदद कर सकते हैं। अगर आपकी सिंक बड़ी है, तो उसके ऊपर इसे लगवाया जा सकता है। इससे धोने के बाद बर्तनों का पानी भी इधर-उधर नहीं फैलता है।

डिश रैक विद ड्रेनर
बर्तनों को धोने के बाद अगर आप भी तुरंत उन्हें स्टैंड में रखना पसंद करते हैं, तो इस तरह के डिजाइन बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं। अगर आपके किचन में कम जगह है, तो भी इस डिश रैक को आसानी से सिंक के बगल में रखा जा सकता है। इनमें बर्तनों को धोने के बाद रखने से पानी सिंक में पहुंच जाता है और स्लैब भी गीली नहीं होती है।

वुडन डिश रैक
किचन को आकर्षक और स्टाइलिश बनाना चाहते हैं, तो वुडन कैबिनेट के साथ वुडन डिश रैक भी रख सकते हैं। जिसमें आपको तरह-तरह के डिजाइन मिल जाएंगे। इनमें सिरेमिक और कांच के बर्तनों को सजाकर रखा जा सकता है। इससे किचन साफ-सुथरी और आकर्षक नजर आती है। अगर आपके किचन में कम जगह है, तो एडजेस्टेबल वुडन डिश रैक रख सकते हैं। जिसे जरूरत न होने पर फोल्ड करके कहीं भी रखा जा सकता है।

सिंक के ऊपर रैक डिजाइन
अगर आप किचन में बर्तनों को रखने के लिए डिश रैक डिजाइन देख रहे हैं, सिंक के ऊपर वाले डिश रैक चुन सकते हैं। सिंक के ऊपर साफ बर्तनों को रखकर सुखाने में आसानी होगी और पानी भी इधर-उधर नहीं फैलेगा। इस तरह के डिजाइन वाले रैक किचन को स्टाइलिश और मॉडर्न दिखाने में मदद कर सकते हैं।

