Women Waistcoat Styling Ideas: फैशन की दुनिया में कुछ आउटफिट्स ऐसे होते हैं, जो हर सीजन ट्रेंड में बने रहते हैं। वेस्टकोट भी इन्हीं में से एक है। पहले इसे सिर्फ फॉर्मल या ऑफिस वियर का हिस्सा माना जाता था। लेकिन आजकल यह महिलाओं के वॉर्डरोब का अहम हिस्सा बनता जा रहा है। इसे जींस, ट्राउजर, स्कर्ट या ड्रेस के साथ आसानी से स्टाइल किया जा सकता है। वेस्टकोट को सही तरीके से स्टाइल करके क्लासी और एलिगेंट लुक मिल सकता है।
अगर आप अपने स्टाइलिंग के तरीके में थोड़ा बदलाव लाना चाहती हैं, तो वेस्टकोट को अपने वॉर्डरोब का हिस्सा बना सकती हैं। इसे आप अलग-अलग तरीकों से पहन सकती हैं, जिससे सिंपल लुक भी स्टाइलिश दिख सकता है।
मिडी या मिनी स्कर्ट
अगर आप फेमिनिन और क्लासी लुक चाहती हैं, तो वेस्टकोट को मिडी या मिनी स्कर्ट के साथ स्टाइल कर सकती हैं। इसके साथ सॉलिड रंग का टॉप पहनें और मैचिंग वेस्टकोट पेयर करें। लुक को पूरा करने के लिए मिनिमल ज्वेलरी, बेल्ट और ब्लॉक हील्स पहन सकती हैं। यह ऑफिस, ब्रंच, डे आउट के लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है।

मैक्सी ड्रेस
सिंपल मैक्सी ड्रेस को स्टाइलिश लुक देने के लिए उसके ऊपर वेस्टकोट को पहनें। सॉलिड या फ्लोरल मैक्सी ड्रेस के साथ न्यूट्रल शेड का वेस्टकोट अच्छा लगेगा। इस लुक को सैंडल, स्नीकर्स या एंकल बूट्स और स्लिंग बैग के साथ पूरा कर सकती हैं।

कॉटन शॉर्ट्स
अगर आपको शॉर्ट्स पहनना पसंद है, तो उसे वेस्टकोट के साथ स्टाइल कर सकती हैं। आप मैचिंग वेस्टकोट और शॉर्ट्स को भी पेयर कर सकती हैं। बीच लुक, नॉर्मल आउटिंग या कैजुअल लुक के लिए कॉटन शॉर्ट्स और वेस्टकोट अच्छा ऑप्शन हो सकते हैं।

ट्राउजर
गर्मियों में ट्राउजर पहनना कई महिलाओं को पसंद होता है। हल्के और आरामदायक होने की वजह से इन्हें स्टाइल करना आसान माना जाता है। ट्राउजर को स्टाइलिश और क्लासी लुक देने के लिए आप इसके साथ वेस्टकोट को पेयर कर सकती हैं।

जींस
वेस्टकोट को जींस के साथ स्टाइल करना एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। ब्लैक जींस, व्हाइट शर्ट और डेनिम वेस्टकोट को कॉम्बिनेशन बेहतरीन लग सकता है। इसके अलावा आप जींस के साथ लिनेन वेस्टकोट भी स्टाइल कर सकती हैं। इस लुक को आप कैजुअल, फॉर्मल या पार्टी लुक के लिए भी चुन सकती हैं।

स्ट्रैपी ड्रेस
अगर आप इंडो फ्यूजन लुक क्रिएट करना चाहती हैं, तो स्ट्रैपी ड्रेस के साथ वेस्टकोट को स्टाइल कर सकती हैं। इसके साथ स्नीकर्स और मिनिमल ज्वेलरी लुक को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं। इस आउटफिट को आप ऑफिस, कॉलेज, पिकनिक, गेट-टू-गेदर या आउटिंग के लिए भी कैरी कर सकती हैं।

