सावन आते ही हरे रंग की चूड़ियां बाजारों की रौनक बढ़ा देती हैं। हरे रंग के आउटफिट्स के साथ इनकी खनक लुक में और निखार ले आती है। मंदिर जाना हो, ऑफिस, पूजा या दोस्तों के साथ किसी फंक्शन में शामिल होना हो, ग्रीन बैंगल्स हर मौके पर खूबसूरत लगते हैं। हालांकि अगर आप हर बार इन्हें एक ही तरह के आउटफिट के साथ स्टाइल करती हैं, तो इस बार कुछ नया ट्राई कर सकती हैं। अलग-अलग आउटफिट के साथ ग्रीन बैंगल्स का कॉम्बिनेशन आपके लुक को ट्रेंडी, स्टाइलिश और यूनिक बना सकता है।

कई बार इन्हें गलत तरीके से स्टाइल किया जाता है, जिसकी वजह से लुक बोरिंग और हैवी लग सकता है। सिंपल, ट्रेंडी और आकर्षक लुक के लिए आप इन्हें 4 तरह की आउटफिट के साथ पेयर कर सकती हैं।

इंडो वेस्टर्न लुक के साथ करें ट्राई

सावन में कई त्योहार और व्रत आते हैं, जहां कई महिलाएं ट्रेडिशनल लुक की बजाय इंडो वेस्टर्न आउटफिट पहनना पसंद करती हैं। इसके साथ आप ग्रीन बैंगल्स को स्टाइल कर सकती हैं। लॉन्ग श्रग, पलाजो और को ऑर्ड सेट के साथ पतली हरी चूड़ियां खूबसूरत लगेंगी। इसके साथ छोटे इयररिंग्स और हल्का मेकअप लुक में चार चांद लगा सकती हैं।

साड़ी के साथ स्टाइल करने का तरीका

सावन में ज्यादातर महिलाएं साड़ी पहनना पसंद करती हैं। ऐसे में कॉटन, ऑर्गेंजा, सिल्क या चंदेरी साड़ी के साथ आप ग्रीन बैंगल्स को आसानी से स्टाइल कर सकती हैं। अगर साड़ी का बॉर्डर अलग रंग का है, तो आप बॉर्डर के रंग के साथ ग्रीन बैंगल्स का सेट तैयार कर सकती हैं।

पेस्टल सूट के साथ पहनें

ऑफिस, फैमिली फंक्शन, त्योहार या खास मौके के लिए आप पेस्टल सूट के साथ ग्रीन बैंगल्स को स्टाइल कर सकती हैं। इस कलर के आउटफिट बैंगल्स को आकर्षक और स्टाइलिश टच देने में मदद करते हैं। अगर आप सिंपल और एलिगेंट लुक चाहती हैं, तो इस कॉम्बिनेशन को ट्राई कर सकती हैं।

व्हाइट आउटफिट के साथ करें पेयर

व्हाइट कलर बहुत ही क्लासिक लुक देता है। सावन में कुर्ती, अनारकली, चिकनकारी सूट या कॉटन ड्रेस के साथ आप ग्रीन बैंगल्स को पेयर कर सकती हैं। व्हाइट और ग्रीन का कॉम्बिनेशन रॉयल और एलिगेंट लुक देता है। इस लुक को कंप्लीट करने के लिए छोटी बिंदी, झुमके और हल्का मेकअप कर सकती हैं।

अगर आप सावन में ग्रीन बैंगल्स पहन रही हैं, तो इसके साथ ज्यादा हैवी ज्वेलरी पहनने से बचें। अगर चूड़ियां हैवी डिजाइन की हैं, तो नेकलेस को हल्का रख सकती हैं। साथ ही स्टेटमेंट ईयररिंग्स लुक को आकर्षक बना सकते हैं। ग्रीन बैंगल्स को स्टाइल करने से पहले आउटफिट के रंग और मौके को भी ध्यान में रखें। जिससे बिना ज्यादा मेहनत किए आप स्टाइलिश और एलिगेंट नजर आ सकती हैं।