Stuffed Palak Patta Pakora Recipe: इन दिनों मार्केट में फ्रेश पालक मिल रहा है। इससे आप तरह-तरह की डिश बना सकते हैं। पालक पनीर से लेकर पालक की करी तो आपने कई बार बनाकर खायी होगी, लेकिन क्या कभी आपने पालक के पत्तों से बनाएं भरवां पकौड़े बनाए हैं। अगर नहीं तो आपको यह एक बार ट्राई करने चाहिए। पालक की सिंपल पकौड़ी से इनका स्वाद काफी अलग होता है। इन्हें आप घर में होने वाली किट्टी पार्टी (Kitty Party)में भी सर्व कर कती हैं।

इन चीजों की पड़ेगी जरूरत

भरावन के लिए

3 मीडियम आलू उबले हुए
1 बारीक कटा प्याज
2 हरी मिर्च
1 छोटा चम्मच अदरक पेस्ट
2 बड़े चम्मच हरा धनिया
½ छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
½ छोटा चम्मच गरम मसाला
½ छोटा चम्मच भुना जीरा पाउडर
नमक स्वादानुसार
1 छोटा चम्मच नींबू रस

घोल तैयार करने के लिए

1 कप बेसन
2 बड़े चम्मच चावल का आटा
¼ छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
½ छोटा चम्मच अजवाइन
नमक स्वादानुसार
पानी आवश्यकतानुसार
तलने के लिए तेल

ये भी कर लें तैयारी

10–12 पालक के पत्ते धोकर सुखाए हुए
परोसने के लिए हरी चटनी

भरवां पालक पत्ता पकौड़ा रेसिपी

स्टेप-1 भरावन तैयार करें

आलू में प्याज, हरी मिर्च, अदरक का पेस्ट, धनिया पत्ती, लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर, गरम मसाला, नींबू का रस और नमक डालें। आलू और सभी मसाले अच्छे से मिलाएं।

स्टेप-2 घोल तैयार करें

एक कटोरे में बेसन, चावल का आटा, हल्दी, अजवाइन और नमक डालें। धीरे-धीरे पानी डालकर एक चिकना गाढ़ा घोल बना लें। इस बात का ख्याल रखें कि यह बहुत ज्यादा पतला न हो।

स्टेप- 3 पालक में भरावन भरें

एक पालक का पत्ता लें, उसमें आलू की भराई भरें और धीरे से मोड़ दें। सभी पत्तों के लिए यही प्रक्रिया दोहराएं।

स्टेप-4 पकौड़ों को तलें

अब आपको कढ़ाई में तेल गर्म करना है। भरे हुए पत्ते को बेसन के घोल में डुबोकर अच्छी तरह से लपेट लें। फिर इन्हें तेल में डालकर सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें।

स्टेप- Serve / परोसें

आपके स्वादिष्ट पकौड़े बनकर तैयार हैं अब आप इन्हें गर्मागर्म हरी या इमली की चटनी के साथ परोसें।