घर पर पढ़ाई का सही माहौल अक्सर स्टडी रूम से ही बनता है। जब पढ़ाई का कमरा साफ, शांत और व्यवस्थित होता है, तो अपने आप पढ़ने में मन लगने लगता है। खासकर स्टडी टेबल को साफ और व्यवस्थित रखना सिर्फ दिखने में अच्छा नहीं होता, बल्कि यह आपकी पढ़ाई और प्रोडक्टिविटी पर सीधा असर डालता है। अगर आपकी टेबल बिखरी हुई हो, तो ध्यान भटकता है और काम करने का मन भी कम करता है। वहीं, जब स्टडी टेबल अच्छे तरीके से सजी और व्यवस्थित होती है, तो एक पॉजिटिव और मोटिवेटिंग माहौल बनता है, जिससे पढ़ाई में अधिक मन लगता है। ऐसे में यहां दिए गए आइडियाज की मदद से आप अपने स्टडी टेबल को और भी खूबसूरत बना सकते हैं।
1- पौधे रखें
स्टडी टेबल पर छोटा पौधा या सक्युलेंट रखना सिर्फ सजावट के लिए नहीं होता, बल्कि यह आपके पूरे स्टडी माहौल को बेहतर बना देता है। हरियाली दिमाग को शांत करती है और पढ़ाई के दौरान एक पॉजिटिव एनर्जी बनाए रखती है। ऐसे में आप अपने टेबल पर छोटा सा पौधा रख सकते हैं।
2- कैसा होना चाहिए टेबल लैंप
एक अच्छा और स्टाइलिश टेबल लैंप न सिर्फ रोशनी देता है बल्कि डेकोरेशन का भी काम करता है। ऐसे में अपने टेबल के ऊपर एक हैंगिंग लाइट लगवा सकते हैं।
3- बुक शेल्फ
आजकल मार्केट में एक से बढ़कर एक खूबसूरत बुक शेल्फ उपलब्ध हैं। इसे आप अपने स्टडी टेबल के आसपास लगाएं, जिससे किताबें चुनने में आसानी हो। डिजाईन की गई बुक शेल्फ न सिर्फ कमरे की खूबसूरती बढ़ाती है, बल्कि पढ़ाई को भी ज्यादा आसान और व्यवस्थित बना देती है। जब किताबें पास में सलीके से रखी होती हैं, तो बार-बार उठकर उन्हें ढूंढने की जरूरत नहीं पड़ती और पढ़ाई का फ्लो बना रहता है। इन शेल्फ पर आप छोटे पौधे, फोटो फ्रेम या डेकोरेटिव आइटम्स रखकर और खूबसूरत बना सकते हैं।
4- मोटिवेशनल कोट्स
स्टडी टेबल के पास मोटिवेशनल कोट्स लगाने से पढ़ाई का माहौल काफी पॉजिटिव और प्रेरणादायक बना जाता है। अच्छे और प्रेरक विचार बच्चों के मन में उत्साह पैदा करते हैं, जिससे उनका ध्यान पढ़ाई में ज्यादा लगता है और मन बार-बार भटकता नहीं है। आप कोट्स को सुंदर फ्रेम में लगाकर स्टडी टेबल के पास या सामाने वाली दीवार पर सजा सकते हैं।
5- बोर्ड लगाएं
दीवार पर एक छोटा सा गोल बोर्ड लगाएं, जिससे आप अपना शॉर्ट टर्म और लॉन्ग टर्म गोल लिख सकें। रोज इसे देखने से आप अपने लक्ष्य को याद रखते हैं और पढ़ाई के लिए मोटिवेट होते रहेंगे।
Also Read
छोटे बेडरूम में ज्यादा स्पेस कैसे बनाएं, जानें 7 स्मार्ट डेकोर आइडियाज
