शहरों में कम जगह होने के चलते लोग बालकनी या फिर छतों पर अपनी छोटी सी बगिया बनाते हैं। इस छोटी-सी बागिया में रंग-बिरंगे फूल, फल, सब्जियां और कई तरह के हरे-भरे पौधे वातावरण को बेहतर बनाने के साथ ही घर की शोभा को भी बढ़ाते हैं। लेकिन छोटी बालकनी में मन मुताबिक पौधे रखने में काफी परेशानी होती है। कम जगह के चलते समझ नहीं आता कि कौन सा पौधा कहां रखा जाए। ऐसे में पौधे इधर-उधर रखने के कारण बालकनी अव्यवस्थित नजर आती है। लेकिन अब आपको टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। क्योंकि, कई ऐसे स्टैंड्स हैं जो आपकी बालकनी में पौधों को व्यवस्थित तरीके से रखने में मदद कर सकते हैं।

इन स्टैंड्स पर एक साथ कई सारे पौधे रखे जा सकते हैं, जिसके चलते छोटी बालकनी में भी काफी स्पेस मिल जाता है। आइए जानते हैं कौन-कौन से स्टैंड्स आपकी बाकलनी में पौधों को व्यवस्थित तरीके से रखने में मदद कर सकते हैं।

1- वर्टिकल प्लांटर स्टैंड

आप अपनी छोटी बालकनी में वर्टिकल प्लांटर स्टैंड रख सकते हैं। ये ऊचाईं में थोड़ा बड़ा और मल्टी-लेयर प्लांटर स्टैंड होता है, जिनमें एक के ऊपर एक कई गमले रखे जा सकते हैं। इससे कम जगह में अधिक पौधे लगाना संभव हो जाता है। ऐसे में आप इसकी मदद से बालकनी को थोड़ा खुला और बड़ा बना सकते हैं। इस पर आप हर्ब, छोटे पौधे और रंग-बिरंगे फूलों वाले पौधे रख सकते हैं।

2- कॉर्नर के लिए स्टैंड

अक्सर बालकनी के कोनों को खाली छोड़ दिया जाता है या फिर वहां पर एक दो गमले रखने से पूरी जगह भरी-भरी नजर आती है। ऐसे में कई तरह के कॉर्नर प्लांटर स्टैंड आते हैं, ये त्रिकोणीय या गोल डिजाइन के होते हैं, जो कोनों में आसानी से फिट हो जाते हैं। इसमें आप एक के ऊपर एक कई पौधे रख सकते हैं। स्नेक प्लांट, एरेका प्लांट और अन्य थोड़े बड़े पौधे इस पर आसानी से रखे जा सकते हैं, जिससे बालकनी थोड़ी व्यवस्थित नजर आती है।

3- मल्टी-लेवल प्लांट शेल्फ

छोटी बालकनी के लिए मल्टी-लेवल शेल्प वाले स्टैंड्स काफी काम आ सकते हैं। ये लकड़ी और धातु दोनों के बने होते हैं। इसमें आप अलग-अलग ऊंचाई पर पौधे रख सकते हैं, जिससे बालकनी में पर्याप्त जगह बचती है और साथ ही ज्यादा व्यवस्थित और सुंदर नजर आती है।

4- सीढ़ी स्टाइल प्लांट स्टैंड

आप अपनी छोटी बालकनी के लिए सीढ़ी स्टाइल प्लांट स्टैंड ले सकते हैं। इसमें आप एक साथ कई सारे पौधे रख सकते हैं। यह स्टैंड सीढ़ी की तरह डिजाइन किया जाता है, जिसमें आप ऊपर से लेकर नीचे तक अलग-अलग शेल्फ में छोटे-बड़े गमले रख सकते हैं। इससे बालकनी अधिक सुंदर और हरी भरी नजर आती है।

5- सर्पिल प्लांट स्टैंड

कम जगह में अधिक पौधे रखने के लिए सर्पिल प्लांट स्टैंड काफी काम आ सकता है। इसमें अलग-अलग लेयर पर आप कई सारे पौधे रख सकते हैं। इसे आप बालकनी के साथ ही घर के अंदर भी रख सकते हैं। ऐसे में आप अपनी जरूरत के अनुसार इन स्टैंड्स का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिससे छोटी बालकनी में पौधे व्यवस्थित तरीके से रखे जा सकते हैं। इससे आपकी बालकनी थोड़ी सुंदर और आकर्षक नजर आएगी।

Also Read
लिविंग रूम को ऐसा सजाएं कि देखने वाला तारीफ करते न थके, इन वूडन प्लांट स्टैंड्स से दें नेचुरल लुक