scorecardresearch

रात को सोने से पहले कर लें ये 4 एक्सरसाइज, स्ट्रेस, ब्लड प्रेशर, सर्वाइकल का खतरा होगा कम

एक्सपर्ट्स का मानना है कि सोने से पहले भारी एक्सरसाइज की बजाय स्ट्रेचिंग करने से व्यक्ति को अच्छी नींद आती है।और ध्यान लगाने जैसी एक्टिविटीज ज्यादा फायदेमंद

Stretching Exercises Before Sleeping। सोने से पहले करें ये एक्सरसाइज
Stretching Exercises Before Sleeping रात को सोने से पहले इन एक्सरसाइज को करने से कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। (Freepik)

Stretching Exercises Before Sleeping: दिनभर की भागदौड़ भरी लाइफ से थक हारकर रात को आरामदायक नींद हर किसी की चाहत होती है, लेकिन कई बार सोते समय नींद खुलती रहती हैं और सुबह उठते समय भी आलस्य सा बना रहता है। ऐसे में आप चाहे, तो एक्सरसाइज का सहारा ले सकते हैं। कई रिसर्च में ये बात साबित हो चुकी है कि एक्सरसाइज करने से नींद अच्छी आती है और बार-बार नींद खुलती भी नहीं है।

योगा एक्सपर्ट प्रियंका सिंह के अनुसार, रात को सोने से पहले भारी एक्सरसाइज करने की बजाय मेडिटेशन और स्ट्रेचिंग में ध्यान देना चाहिए। इससे काफी लाभ मिलेगा। सोने से पहले हल्की स्ट्रेचिंग करने से खून का प्रवाह शांत रहने के साथ हार्मोन का प्रवाह बढ़ता है, इसके साथ ही नर्वस सिस्टम भी शांत होता है। ऐसा करने से मन और तन दोनों ही रिलैक्स करती है। आइए जानते हैं कि सोने से पहले कौन सी एक्सरसाइज करना अच्छा होगा।

सोने से पहले करें ये एक्सरसाइज

बीयर हग स्ट्रेचिंग (Bear Hug Stretch)

इस एक्सरसाइज को करने से पीठ के साथ-साथ कमर के ऊपर के भाग का खिंचाव होता है। इसके साथ ही हाथों की भी एक्सरसाइज हो जाती है।

इस एक्सरसाइज को करने से पहले वज्रासन की अवस्था में बैठ जाएं या फिर आप खड़े होक भी कर सकते हैं। इसके बाद दोनों हाथों को धीरे-धीरे सांस भरते हुए कंधों तक उठाएं। फिर दोनों हाथों को पास लाएं जैसे कि आप खुद को हग कर रहे। इस अवस्था में कुछ सेकंड कर रहें और फिर रिलैक्स करते हुए दोनों हाथों को खोलें। इस स्ट्रेचिंग को 3-4 बार करें।

हेड स्ट्रेचिंग  (Head Stretching )

इस एक्सरसाइज को करने से गर्दन, कंधे का  खिंचाव ठीक ढंग से हो जाता है। इस स्ट्रेचिंग को करने बिना कंधे को ऊपर किए हाथों का सहारा लेते हुए गर्दन को पहले बाएं ओर लाएं और कुछ सेकंड के बाद दाएं ले जाएं। इस एक्सरसाइज को भी 3 से 4 बार जरूर करें। इस एक्सरसाइज को करने से सर्वाइकल की समस्या से बचाव हो सकता है।

बद्ध कोणासन (Butterfly Exercise)

अगर आपको नींद न आने की समस्या से परेशान है, तो यह एक्सरसाइज काफी काम की साबित हो सकती है। इस एक्सरसाइज को करने के लिए  अपने दोनों पैरों को मोड़ते हुए पंजों को मिला लें। इसके बाद नार्मल सांस लेते हुए गर्दन करें और अपने थाईज को ऊपर नीचे करें। कुछ देर करने के बाद अपने पैरों को सीधा कर लें। 

दीवार के सहारे स्ट्रेचिंग

सबसे पहले बिस्तर पर दीवार से पैरों को सटाते हुए लेट जाएं। आपका शरीर L आकार में नजर आना चाहिए। आप चाहे, तो सपोर्ट के लिए किसी बेडशीट, कंबल आदि को मोड़कर कमर के नीचे रख सकते हैं। इस अवस्था में थोड़ी देर लेते रहें। इस एक्सरसाइज को करने से एंजाइटी, ब्लड प्रेशर के साथ शरीर का तापमान स्थिर रहता है।

पढें जीवन-शैली (Lifestyle News) खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News)के लिए डाउनलोड करें Hindi News App.

First published on: 01-04-2023 at 14:33 IST
अपडेट