सोनाक्षी सिन्हा और नम्रता पुरोहित ने इस एक्सरसाइज से हासिल किया बेहतरीन फिगर, देखें वीडियो
सोनाक्षी अपनी फिटनेस एकसपर्ट नम्रता की मदद से अपने वजन को कम करने में सक्षम रहीं। साथ ही उन्होंने भी अपने वजन को कम करने के लिए कई एक्सरसाइज का नियमित रूप से पालन किया है।

सोनाक्षी सिन्हा ने बहुत ही बेहतरीन तरीके से अपना वजन कम किया है और अपनी फिटनेस से लोगों को प्रेरणा भी दी है। सोनाक्षी सिन्हा सेलिब्रिटी फिटनेस ट्रेनर नम्रता पुरोहित की मदद से पिलेट्स एक्सरसाइज कर के ना सिर्फ अपने वजन को कम किया है बल्कि हाथों को भी टोन्ड कर लिया है। सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी मेहनत और लगन से अपने वजन को बेहतरीन तरीके से कम किया है। सोनाक्षी ने अपने वजन को कम करके लोगों को इस बात को भी साबित कर दिया है कि यदि आप किसी चीज को करने की ठान लें तो आपको उसे हासिल करने से कोई नहीं रोक सकता है।
सोनाक्षी और नम्रता अपनी बाहों की मांसपेशियों को मजबूत करते एक वीडियो में दिखीं। इस वीडियो में दोनों रिफॉर्मर का उपयोग करके चार प्रकार के वर्कआउट को करते देखा गया है। आर्म एक्सरसाइज शरीर के ऊपरी हिस्से से वसा को कम करने में मदद करती है, जिसके परिणामस्वरूप खूबसूरती से आर्म्स टोंड हो जाते हैं।
https://www.instagram.com/p/BnkwCqrh0ur/?utm_source=ig_embed
एक रिफॉर्मर पर अभ्यास करने के अपने फायदे होते हैं। एक्सरसाइज करने के सबसे बहुमुखी तरीकों में से एक। यह शरीर का लचीलापन बढ़ाता है और ताकत को भी बनाएं रखने में मदद करता है। लचीले हाथ होने से कुछ वर्कआउट को करना आसान हो जाता है जैसे- स्वीमिंग और रनिंग।
कुछ दिन पहले, सोनाक्षी और नम्रता ने कुछ मुख्य कोर बर्निंग एक्सरसाइज करने हुए एक वीडियो पोस्ट किया। कोर एक्सरसाइज कूल्हो, जांघों, ग्लूट्स और पीठ को सक्रिय करते हैं। यह पीठ दर्द को रोकता है और लगातार दर्द से भी छुटकारा दिलाता है।
https://www.instagram.com/p/BnIkpeth8tJ/?utm_source=ig_embed
यदि कोर ट्रेनिंग एक प्रभावी और विनियमित तरीके से किया जाता है, तो यह कमर के दबाव को कम करने में मदद कर सकता है। यह भविष्य में होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं को भी रोकने में मदद करता है।
पिलेट्स करने के अन्य लाभ:
शरीर के लचीलेपन को बढ़ाता है।
सहनशक्ति बढ़ाने में मदद करता है।
पिलेट्स का अभ्यास मांसपेशियों में होने वाले थकान और दर्द को कम करता है।
हड्डियों और जोड़ों में होने वाले दर्द के लिए लाभकारी होता है।