Balcony Gardening Tips: काफी लोग ऐसे हैं जो अपनी बालकनी को हरा-भरा बनाने के लिए पौधे लगाते हैं। बालकनी में पौधे न सिर्फ खूबसूरती बढ़ाते हैं बल्कि वातावरण की ताजगी और शांति भी देते हैं। लेकिन अक्सर छोटी बालकनी या पौधों को सही तरीके से न लगाने की वजह से जगह बहुत जल्दी भरी-भरी लगती है। इससे बालकनी की खुली और हवादार लुक खत्म हो जाती है।
अगर आप भी अपनी बालकनी को सुंदर, साफ और आरामदायक बनाना चाहते हैं, तो सही पौधों का चुनाव, उनकी व्यवस्था और सही प्लेसमेंट का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है। यहां पर आठ ऐसे तरीके बताए गए हैं जिनकी मदद से आप अपनी बालकनी को एक मिनी गार्डन की तरह बदल सकते हैं।
1- जगह का रखें ध्यान
सबसे जरूरी है कि आपकी बालकनी में कितनी जगह है। बालकनी छोटी है या बड़ी, उसी के अनुसार पौधों की संख्या और साइज तय करें। ज्यादा पौधे लगाने से बालकनी भरी-भरी लग सकती है और आने-जाने में भी परेशानी हो सकती है। इसलिए पहले तय करें कि पौधे जमीन पर रखने हैं, रेलिंग पर लगाने हैं या फिर दीवार का इस्तेमाल करना है। इसके साथ ही यह भी देखें कि आपकी बालकनी में दिन के किस समय धूप आती है और किस हिस्से में छाया रहती है। तेज धूप वाली जगह सन-लविंग पौधे रखें, जबकि कम रोशनी वाली जगह पर शेड पसंद करने वाले पौधे लगाएं। सही जगह पर पौधे लगाने से बालकनी ज्यादा व्यवस्थित और खूबसूरत दिखती है।
2- पौधों का चुनाव
छोटी बालकनी में भारी या बड़े पौधे लगाने से जगह जल्दी भरी-भरी लग सकती है। ऐसे में कॉम्पैक्ट और वर्टिकल ग्रोइंग पौधे चुनें जैसे- पॉथोस, स्नेक प्लांट, मनी प्लांट, लेमन बाम। फूलों के लिए छोटे पौधे जैसे- गुलाब के छोटे वेराइटी, मरांटा, बेगोनिया इत्यादि।
3- हैंगिंग प्लांट्स लगाएं
छोटी बालकनी में नीचे गमले रखने के बजाए कुछ हैंगिंग का ऑप्शन चुनें। जो गमले छोटे हैं उन्हें बालकनी में लटकाएं। इसके लिए आप रेलिंग पर लटकने वाले पॉट्स या दीवार पर लगने वाले प्लांटर्स का इस्तेमाल कर सकते हैं।
4- वर्टिकल गार्डनिंग
अगर आपकी छोटी बालकनी है तो वर्टिकल गार्डनिंग कर सकते हैं, यह इन दिनों काफी ट्रेंड में है। इसमें दीवार पर स्टैंड लगाकर उसमें गमले रख सकते हैं। इसमें कम जगह में कई सारे गमले रखे जा सकते हैं। इससे जमीन की जगह खुली रहती है जिससे बालकनी काफी व्यवस्थित और सुंदर दिखती है।
5- धूप के अनुसार चुनें पौधे
बालकनी में जिस हिस्से में अधिक धूप आती है वहां पर सन-फ्रेंडली पौधे लगाएं। वहीं, जहां पर छाया आती है वहां पर छाया पसंद करने वाले पौधे लगाएं। इससे ये पौधे लंबे समय तक चलते हैं।
6- गमले का चुनाव भी जरूरी
बालकनी में जगह और सुंदरता गमले पर भी निर्भर करती है। भारी मिट्टी वाले गमले बालकनी में जगह ज्यादा लेते हैं और उन्हें इधर-उधर करना काफी मुश्किल होता है। ऐसे में हल्के प्लास्टिक, फाइबरग्लास या फैब्रिक पॉट्स का इस्तेमाल करें।
7- किस पौधे को कहां रखें
छोटे पौधों को सामने और बड़े पौधों को पीछे रखें। इसी तरह हरे रंग के और फूलों वाले पौधों को मिक्स करें, इससे बालकनी हरी-भरी और रंग-बिरंगी नजर आएगी।
8- डेकोरेशन
बालकनी को और भी ज्यादा आकर्षक बनाने के लिए गमलों को पेंट कर सकते हैं। इसके अलावा दीवार पर कोई अच्छी पेंटिंग्स लगा सकते हैं। साथ ही पौधों और बालकनी में लाइट्स भी लगा सकते हैं, जो इनकी सुंदरता में चार चांद लगा देते हैं।
Also Read
बार-बार सूख जाता है एरेका पाम, घना बनाने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स
