ग्लोइंग, चमकदार और बेदाग चेहरा किसी को भी आकर्षित करता है। चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने में जितना किरदार कॉस्मेटिक प्रोडक्ट का है उतना ही किरदार घरेलू नुस्खों का भी है। दरअसल हमारी स्किन को हर वक्त केयर की जरूरत होती है तभी चेहरे पर निखार नजर आता है। अक्सर ऑयली स्किन की महिलाएं चेहरे के मुहांसों से बेहद परेशान रहती हैं जिन्हें दूर करने के लिए वो तरह-तरह के प्रोडक्ट और नुस्खों का इस्तेमाल करती हैं, जिनका कई बार स्किन पर साइड इफेक्ट भी होता है।
आप भी चेहरे के दाग-धब्बों और मुहांसों से परेशान हैं तो औषधीय गुणों से भरपूर गिलोय का चेहरे पर इस्तेमाल करें। गिलोय सिर्फ आपकी इम्युनिटी को ही बूस्ट नहीं करता बल्कि स्किन पर भी बेहद असरदार है। गिलोय का इस्तेमाल करने से चेहरे के पिंपल, फाइन लाइन्स, दाग धब्बे और एंटी एजिंग की परेशानी का उपचार किया जा सकता है। गिलोय स्किन की समस्याओं का उपचार करके स्किन में चमक लाता है। आइए जानते हैं कि स्किन की परेशानियों को दूर करने के लिए गिलोय का इस्तेमाल कैसे करें।
शहद और गिलोय का पैक चेहरे पर लाएगा निखार: चमकदार स्किन के लिए गिलोय का पैक बेहद असरदार है। शहद स्किन को हाइड्रेट करके स्किन को जवां और खूबसूरत बनाता है। चेहरे पर निखार लगाने के लिए गिलोय को पीसकर उसका पेस्ट बना लें। पेस्ट में गुलाबजल और शहद मिलाएं और तैयार मास्क को 15 मिनट तक चेहरे पर लगाएं फिर चेहरा वॉश कर लें। हफ्ते में दो बार इस फेस मास्क का इस्तेमाल करने से चेहरे पर निखार दिखेगा।
गिलोय और एलोवेरा जेल का मास्क: एलोवेरा जेल स्किन को हाइड्रेट करने में असरदार है। एलोवेरा स्किन को सॉफ्ट बनाने में काफी मददगार है। गिलोय और एलोवेरा जेल का मास्क बनाने के लिए सबसे पहले गिलोय और उसके तने को पीसकर उसका पाउडर बना लें। अब एलोवेरा जेल और तने के पेस्ट को अच्छी तरह से मिक्स करें और चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट बाद चेहरा वॉश कर लें चेहरे पर निखार दिखेगा।
पिंपल्स को दूर करने के लिए गिलोय का इस्तेमाल: चेहरे के पिंपल्स से परेशान हैं तो गिलोय का पैक लगाएं। गिलोय के तनों को पीसकर उसका पेस्ट तैयार कर लें। तैयार पेस्ट को रात में चेहरे पर लगाएं और सुबह तक लगा रहने दें। अगले दिन सुबह गुनगुने पानी से चेहरा वॉश कर लें पिंपल्स से निजात मिलेगी।