कई लड़कियों और महिलाओं को स्लीवलेस कपड़े पहनने या भीड़ में हाथों को ऊपर करने में शर्मिंदगी महसूस होती है। वजह है उनकी काली बदबूदार अंडरआर्म्स। यह न केवल देखने में बुरी लगती हैं बल्कि किसी का आत्मविश्वास भी कम कर सकती हैं। बार-बार शेविंग करने, ज्यादा पसीना आना, टाइट कपड़े पहनना, सफाई न रखने, केमिकल वाली क्रीम का यूज करने की वजह से अंडरआर्म्स काली हो सकती हैं। कई बार हार्मोनल बदलाव की वजह से भी यह समस्या आ सकती है। वहीं कुछ लोगों के अंडरआर्म्स में मौजूद अपोक्राइन ग्लैंड्स ज्यादा पसीना छोड़ते हैं। जब ये पसीना बैक्टीरिया के संपर्क में आता है, तो बदबू पैदा होती है। आइए जानें इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए कुछ घरेलू उपाय।
अंडरआर्म्स को साफ करने के लिए बनाएं ये पेस्ट
इन चीजों की पड़ेगी जरूरत
बेकिंग सोडा- 1 चम्मच
कॉफी पाउडर- 1 चम्मच
कोलगेट- 1 चम्मच
टमाटर की प्यूरी- 1 छोटी कटोरी
नींबू का रस- 3 चम्मच
इस तरह करें तैयार और इस्तेमाल
सबसे पहले एक कटोरी लें। अब आपको उसमें बेकिंग सोडा, कॉफी पाउडर, कोलगेट, टमाटर का रस और नींबू का रस डालना है। फिर सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें। अब तैयार किए गए पेस्ट को अंडरआर्म्स के काले एरिया पर लगाएं। सूखने के लिए छोड़ दें। फिर बगलों को धो लें।
कालेपन को दूर करने के घरेलू उपाय
आलू का रस: अंडरआर्म्स का कालापन को दूर करने के लिए आप आलू का इस्तेमाल करें। इसे काटकर सीधे अंडरआर्म्स पर रगड़ें या उसका रस लगाएं। यह एक नेचुरल ब्लीच की तरह काम करता है।
बेसन, गुलाब जल और हल्दी का पैक: अंडरआर्म्स को साफ करने के लिए आप बेसन, गुलाब जल और हल्दी का पैक बनाकर लगाएं। यह डेड स्किन हटाता है और स्किन को गहराई से साफ करता है।
बदबू को दूर करने के आसान उपाय
अंडरआर्म्स की बदबू दूर करने के लिए आप एक चम्मच बेकिंग सोडा में कुछ बूंद नींबू की मिलाकर लगाएं। यह बैक्टीरिया खत्म करता है और स्किन को फ्रेश बनाता है।
Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए एक्सपर्ट से जरूर परामर्श करें।
