किशमिश (Raisins) को ‘सुपरफूड’ भी कहा जाता है। आयुर्वेद में तो इसके तमाम लाभ बताए ही गए हैं। डॉक्टर भी इसे एनीमिया से लेकर हाई कोलेस्ट्रॉल (High Cholestrol) जैसी बीमारियों में रामबाण जैसा बताते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जरूरत से ज्यादा किशमिश का सेवन आपको बीमार बना सकता है। इसके तमाम साइड इफेक्ट्स भी हैं। आइये जानते हैं।
किशमिश के नुकसान (Side Effect of Raisins)
ब्लड शुगर में जहर जैसा: एक्सपर्ट्स के अनुसार डायबिटीज/ ब्लड शुगर (Blood Sugar) के मरीजों को किशमिश खाने से बचना चाहिए। किशमिश हाई ग्लाइसेमिक फूड्स (High Glycemic Index Foods) की श्रेणी में आता है। यह शुगर लेवल तेजी से बढ़ाता है, इसलिए इससे दूरी बनाना ही बेहतर है।
मोटापा बढ़ाता है: किशमिश (Raisins) मोटापा भी बढ़ाता है। खासकर ऐसे लोग जो वजन घटाने (Weight Loss) का प्रयास कर रहे हैं, उन्हें किशमिश से दूरी बनानी चाहिए। एम्स के पूर्व कंसल्टेंट और साओल हार्ट केयर के संस्थापक डॉ. बिमल छाजेर ( Dr. Bimal Chhajer) अपने एक वीडियो में कहते हैं कि 100 ग्राम किशमिश में करीब 300 कैलोरी होती है, इसलिए ओवरवेट लोगों को किशमिश नहीं खाना चाहिए।
उल्टी-दस्त की भी समस्या हो सकती है: कुछ लोगों को किशमिश की वजह से उल्टी और डायरिया या बुखार जैसी भी शिकायत हो सकती है lybrate.com पर प्रकाशित एक रिपोर्ट के मुताबिक कुछ लोगों को अंगूर या किशमिश से एलर्जी होती है, इसलिए दूरी बनाना ही ठीक है।
किशमिश को क्यों कहा जाता है सुपरफूड? (Why Raisins Called Superfood)
किशमिश को सुपरफूड भी कहा जाता है, क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन्स और मिनरल्स पाए जाते हैं। 100 ग्राम किशमिश में करीब 300 कैलोरी होती है। 749 मिलीग्राम पोटैशियम, 79 ग्राम कार्बोहाइड्रेट होता है, जबकि 3.1 ग्राम प्रोटीन होता है। इसी तरह 100 ग्राम किशमिश में 3 प्रतिशत विटामिन सी, 10 प्रतिशत आयरन, 10 प्रतिशत विटामिन B-6 और 8% मैग्नीशियम पाया जाता है।
किशमिश के फायदे (Benefit of Raisins)
1- किशमिश (Raisins) कई बीमारियों में रामबाण की तरह काम करता है। इन्हीं में से एक है एनीमिया (Anemia)। डॉक्टरों के मुताबिक किशमिश में भरपूर मात्रा में कॉपर और आयरन कंटेंट पाया जाता है, जो रेड सेल के प्रोडक्शन में मदद करता है और खून बढ़ाता है।
2- किशमिश नपुंसकता ( Erectile Dysfunction) में भी कारगर है। डॉक्टरों के मुताबिक रेसिन यानी किशमिश के सेवन से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। ऐसे मरीज जो इरेक्टाइल डिस्फंक्शन का शिकार है उन्हें इसका सेवन जरूर करना चाहिए।
3- डॉ. बिमल छाजेर के मुताबिक किशमिश हृदय के स्वास्थ्य के लिए भी बेहतर है। यह बैड कोलेस्ट्रॉल (Bad Cholestrol) को घटाता है और गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है। जिससे ब्लड क्लॉट (Blood Clot) होने का खतरा कम होता है और हार्ट अटैक का चांस भी कम हो जाता है।
एक दिन में कितना किशमिश खाना चाहिए? (How Much Raisins to Eat Daily)
डॉ बिमल छाजेर कहते हैं कि आप हर दिन 4 से 6 किशमिश ले सकते हैं। किशमिश को पानी में भिगो दें और थोड़ा फूलने के बाद इसका सेवन करें। आप रायते में या सलाद में भी इसका सेवन कर सकते हैं।