एमबीए स्टूडेंट रही हैं ‘भाभीजी घर पर हैं’ की अंगूरी भाभी उर्फ शुभांगी अत्रे, जानिए कैसी है उनकी लाइफस्टाइल
Angoori Bhabhi Aka Shubhangi Atre: 'भाभी जी घर पर हैं' एंड टीवी के मशहूर सीरियल में से एक है। इस शो के सभी किरदारों को दर्शकों से खासा प्यार मिलता रहा है। इन्हीं किरदारों में से एक है - अंगूरी भाभी।

Shubhangi Atre’s Lifestyle: ‘भाभी जी घर पर हैं’ एंड टीवी के मशहूर सीरियल में से एक है। इस शो के सभी किरदारों को दर्शकों से खासा प्यार मिलता रहा है। इन्हीं किरदारों में से एक है – अंगूरी भाभी।
शो में भोजपुरी बोली और रंग-बिरंगे कपड़ों के साथ अपने एक्टिंग स्किल्स को दिखाने वाली अंगूरी भाभी का किरदार शुभांगी अत्रे निभा रही हैं। इस शो में वो शुरुआत से नहीं रही हैं। शो में पहले अंगूरी भाभी का किरदार शिल्पा शिंदे निभा रही थी। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक बाद में शो के प्रोड्यूसर्स ने शिल्पा को रिप्लेस कर शुभांगी को यह रोल दे दिया था।
80 अभिनेत्रियों से था मुकाबला – भाभीजी घर पर हैं शो में जब शिल्पा शिंदे को रिप्लेस करने की बात आई तो 80 अभिनेत्रियों ने इसके लिए ऑडिशन दिए थे। इन अभिनेत्रियों में से शुभांगी को इस रोल के लिए चुना। शुरुआत में यह डर बना हुआ था कि दर्शक शुभांगी को शिल्पा जितना प्यार दे पाएंगे या नहीं। लेकिन शुभांगी आते ही दर्शकों के दिलों पर छा गई और उन्हें अंगूरी भाभी के रोल में पसंद किया जाने लगा।
हमेशा से बनना चाहती थीं एक्ट्रेस – खबरों की मानें तो शुभांगी हमेशा से एक्ट्रेस बनना चाहती थीं। इसलिए उन्होंने अपने पैशन को फॉलो करने के लिए मॉडलिंग में भी किस्मत आजमाने की कोशिश की थी। आपको बता दें कि 2003 में शुभांगी ने मिस मध्य प्रदेश का खिताब भी अपने नाम किया था।
कर चुकी हैं एमबीए – मीडिया रिपोर्टों की मानें तो शुभांगी ने इंदौर से अपनी शुरुआती पढ़ाई पूरी की है। बाद में उन्होंने मध्य प्रदेश के ही एक कॉलेज से एमबीए कम्पलीट की। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया था कि मध्य प्रदेश के पंचमढ़ी से आई एक लड़की के लिए मुम्बई में कामयाबी पाने का सफर बिल्कुल भी आसान नहीं रहा लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी और उन्हें इतनी मेहनत के बाद कामयाबी हासिल हो चुकी है।
सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने की हैं शौकीन – शुभांगी को सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने का बहुत शौक है। अपनी ऑफिशियल इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर वो 1300 से ज्यादा पोस्ट कर चुकी हैं। उन्होंने अपनी अकाउंट से सारा गुरपाल, सारा अली खान और शिल्पा शिंदे आदि को फॉलो किया हुआ है।