जन्माष्टमी को लेकर लोगों में अलग ही उत्साह देखने को मिल रहा है। कोई मंदिर को सजा रहा है तो कोई कान्हाजी के लिए पोशाक समेत तमामा श्रृंगार के सामान खरीद रहा है। घरों में भोग बनाने के लिए सामान जुटाए जा रहे हैं। मंदिर भी सजने लगे हैं। इस खास अवसर पर अगर आपके यहां नन्हें मेहमान का आगमन होने वाला है तो उसका नाम भी उतना ही खास होना चाहिए। जन्माष्टमी या उसके आसपास जन्म लेने वाले बच्चों के लिए यहां कान्हा-राधा से प्रेरित खास नाम दिए गए हैं।
बेटे के लिए कान्हा से प्रेरित नाम
नाम अर्थ
कृष्ण- श्रीकृष्ण का प्रसिद्ध नाम; आकर्षक और करुणामय
कान्हा – भगवान कृष्ण का प्यार भरा नाम
माधव- श्रीकृष्ण का एक नाम; मधुरता और सौम्यता से जुड़ा
केशव- भगवान कृष्ण का नाम
गोविंद- श्रीकृष्ण का नाम; पालन और संरक्षण से जुड़ा
गोपाल- गायों की रक्षा करने वाले श्रीकृष्ण
नंदलाल- नंद बाबा के पुत्र, बाल कृष्ण
श्याम- श्रीकृष्ण के सांवले और मनमोहक स्वरूप से जुड़ा नाम
मुरलीधर- हाथ में मुरली धारण करने वाले श्रीकृष्ण
दामोदर- भगवान कृष्ण का एक नाम, बाल लीला से जुड़ा
मुरारी- भगवान कृष्ण का एक नाम
अच्युत- जो कभी अपने स्वरूप से विचलित न हों
यदुवीर- यदुवंश के वीर; श्रीकृष्ण से जुड़ा नाम
पार्थसारथी- अर्जुन के सारथी बने श्रीकृष्ण
व्रजेश- व्रज के स्वामी; कृष्ण से जुड़ा नाम
बेटी के लिए राधा से प्रेरित नाम
नाम अर्थ
राधा- प्रेम, भक्ति और समर्पण का प्रतीक
राधिका- राधा का प्रिय और स्नेहिल नाम
राध्या- आराधना के योग्य; पूजनीय
राधवी- राधा से प्रेरित आधुनिक नाम
वृषभानवी- वृषभानु की पुत्री; राधा रानी का नाम
वृषभानुजा- वृषभानु की पुत्री; राधा का नाम
राधिनी- राधा से जुड़ा सुंदर और आधुनिक नाम
कृष्णप्रिया- श्रीकृष्ण को प्रिय
वृंदा- वृंदावन और भक्ति से जुड़ा पावन नाम
वृंदावनी- वृंदावन से संबंधित; राधा-कृष्ण की लीलाभूमि से जुड़ा
माधवी- माधव यानी कृष्ण से जुड़ा नाम
रासिका- प्रेम, भक्ति और रास के भाव से जुड़ा नाम
