Silver Cleaning Tips: होली का त्योहार आने में अब बस कुछ ही दिन बचे हैं। ऐसे में लोग अभी से ही कपड़ों, घर की सजावट और ज्वेलरी की तैयारी में जुट गए हैं। वहीं, होली पर महिलाएं खास तरह के परिधान में तैयार होती हैं। खास तौर पर इस दिन महिलाएं गहने भी पहनती हैं।

वहीं, चांदी के गहने जैसे पायल और बिछिया महिलाएं अक्सर हर रोज पहनती हैं, जिससे वे काली पड़ जाती हैं। ऐसे में इन्हें त्योहार से पहले क्लीन करना बहुत जरूरी हो जाता है। यहां हम आपके लिए कुछ खास टिप्स लेकर आए हैं, जिनसे आप चांदी के गहनों को आसानी से क्लीन कर सकते हैं।

बेकिंग सोडा और नींबू का इस्तेमाल

चांदी के गहनों को साफ करने के लिए आप बेकिंग सोडा और नींबू का उपयोग कर सकते हैं। यह काफी कारगर होता है। इसके लिए आप एक कटोरी में थोड़ा बेकिंग सोडा लें और उसमें कुछ बूंदें नींबू के रस की मिलाकर पेस्ट तैयार करें। इस पेस्ट को पायल या बिछिया पर हल्के हाथों से रगड़ें। कुछ मिनट बाद साफ पानी से धोकर सूखे कपड़े से पोंछ लें। इससे चांदी के गहने फिर से चमकने लगेंगे।

Award Banner

टूथपेस्ट का करें उपयोग

टूथपेस्ट से भी आप चांदी के गहनों की सफाई कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले गहनों पर थोड़ा सा टूथपेस्ट लगाएं और मुलायम ब्रश से हल्के हाथों से साफ करें। इसके बाद पानी से धोकर सुखा लें।

सिरका और बेकिंग सोडा से करें सफाई

सिरका और बेकिंग सोडा से भी आप चांदी की पायल और बिछिया की सफाई कर सकते हैं। इसके लिए एक कप सफेद सिरके में एक चम्मच बेकिंग सोडा मिलाएं। इस मिश्रण में चांदी के गहनों को 10-15 मिनट के लिए भिगो दें। अंत में इसे साफ पानी से धोकर कपड़े से पोंछ लें। इससे चांदी की काली परत आसानी से हट जाएगी।

इमली के पानी से करें सफाई

चांदी की पायल को साफ करने के लिए आप इमली के पानी का उपयोग कर सकते हैं। दरअसल, इमली में नेचुरल एसिड होता है, जो काली परत हटाने में मदद करता है। इसके लिए थोड़ी सी इमली को गुनगुने पानी में भिगो दें। जब पानी गाढ़ा हो जाए, तो उसमें गहनों को 10 मिनट तक डुबोकर रखें। इसके बाद मुलायम ब्रश या कपड़े से हल्के हाथों से रगड़कर साफ कर लें। इससे गहनों की चमक लौट आती है।