Sawan Ke Liye Hari Chudiyan: सावन में हरी चूड़ियों का क्रेज महिलाओं में खूब देखने को मिलता है। साड़ी से लेकर सूट तक पर पहनने के लिए लड़कियां और महिलाएं हरी-हरी चूड़ियां खरीदती हैं। इस पावन महीने में हरे रंग के कपड़े से लेकर हरे रंग की चूड़ियों का पहनने का विशेष महत्व भी होता है।

इन्हें सौभाग्य, खुशहाली का प्रतीक भी माना जाता है। हर साल हरी चूड़ियों के नए-नए डिजाइन ट्रेंड में आते रहते हैं। यहां उनमें से कुछ डिजाइन्स के आइडिया फोटो सहित शेयर किए गए हैं। आप प्लेन चूड़ी लाकर भी उनसे सेट बना सकती हैं, बस आपको उसका आइडिया होना चाहिए।

ग्लास ग्रीन चूड़ियां

हरे रंग की कांच की चूड़ियों का फैशन कभी पुराना नहीं होता है। इसकी खासियत यह है कि इन्हें ऐसे प्लेन भी पहन सकते हैं या फिर कंगन या दूसरी चूड़ियों के साथ मिलाकर सेट भी बना सकते हैं। ट्रेडिशनल साड़ी या सूट दोनों के साथ यह अच्छी लगती हैं।

एमराल्ड ग्रीन ग्लास चूड़ियां

इस बार सावन में आप इस तरह की चूड़ियां भी ट्राई कर सकती हैं। यह गहरे हरे रंग की कांच की चूड़ियां होती हैं। इनके बीच में गोल्डन कड़ा या स्टोन वाली चूड़ी लगाने का ट्रेंड है। इन्हें आप सिल्क साड़ी, बनारसी और अनारकली सूट के साथ पहन सकती हैं।

मीनाकारी ग्रीन चूड़ियां

हरे रंग पर लाल, सफेद और गोल्ड मीनाकारी वर्क वाली चूड़ियां भी इन दिनों ट्रेंड में हैं। पारंपरिक सावन और तीज लुक के लिए बेहतरीन ऑप्शन है। शादीशुदा महिलाओं के बीच काफी पसंद की जाती हैं।

कुंदन वर्क ग्रीन बैंगल्स

अगर आप कुछ अलग की तलाश में हैं तो इन दिनों बाजार में नए-नए डिजाइन्स की कुंदन, स्टोन और गोल्डन फिनिश वाली चूड़ियां आई हुई हैं। साड़ी, लहंगा और भारी एथनिक आउटफिट के साथ शानदार लुक देती हैं।

पर्ल (मोती) वाली हरी चूड़ियां

हरे रंग की चूड़ियों पर छोटे-छोटे मोती और स्टोन का काम होता है। सिंपल लेकिन एलिगेंट लुक पसंद करने वालों के लिए अच्छा विकल्प हो सकता है। ऑफिस या पूजा के दिन पहन सकती हैं।

फ्लोरल स्टोन बैंगल्स

यह फूलों की आकृति वाले स्टोन और क्रिस्टल डिजाइन की होती हैं। नई दुल्हनों और फेस्टिव लुक के लिए पसंद की जा रही हैं। हल्के और भारी दोनों एथनिक आउटफिट के साथ मैच हो जाती हैं।