पुरुषों की तुलना में महिलाओं के पास कपड़ों की संख्या अक्सर कहीं ज्यादा होती है। हर मौसम और हर अवसर के हिसाब से अलग-अलग तरह के कपड़े होते हैं। ऑफिस, पार्टी, त्योहारों से लेकर वेकेशन तक के लिए ट्रेंडी कपडों का कलेक्शन होता है। इसके साथ ही एक से बढ़कर एक खूबसूरत डिजाइन वाली साड़ियों का भी कलेक्शन होता है। लेकिन कई बार साड़ियों को अगर ठीक तरह से न रखा जाए तो वे खराब हो सकती हैं। कई बार अलमारी में साड़ियों अधिक होने के चलते गिरने लगती हैं, जिससे अलमारी जल्दी गंदी और अव्यवस्थित लगने लगती है। ऐसे में कुछ स्मार्ट और आसन तरीकों की मदद से आप अपनी साड़ियों को व्यवस्थित तरीके से लंबे समय तक सुरक्षित रख सकती हैं।
1- रोल कर रखें
साड़ियों को फोल्ड करने की बजाय इन्हें रोल करके रखें। यह तरीका उन्हें सिकुड़ने से बचाता है और अलमारी में जगह भी बचाता है। आप साड़ियों को अलग-अलग रंग या प्रकार के अनुसार रोल कर अलग-अलग सेक्शन में रख सकते हैं।
2- हैंगर का इस्तेमाल
जिन साड़ियों को रोल नहीं कर सकते हैं या फिर जिनकी जरूरत ज्यादा रहती है, उन साड़ियों को हैंगर पर लटका दें पैंट हैंगर या क्लिप वाले हैंगर में साड़ियों को लटकाकर रखें, इससे साड़ियां सीधी रहेंगी और ढीली भी नहीं होती है।

3- अलग-अलग सेक्शन बनाएं
साड़ियों के लिए अलमारी में अलग-अलग सेक्शन बनाएं। जैसे शादी, पार्टी, दैनिक पहनने वाली, कॉटन या ऑफिस साड़ियां। इससे जरूरत पड़ने पर आपको साड़ियां आसानी से मिल जाएंगी।
4- स्टोरेज बॉक्स
सिल्क और भारी साड़िओं को स्टोरेज बॉक्स में रखें। स्टोरेज बॉक्स के सबसे पहले मुलायम कपड़े या कॉटन पेपर डाल दें, इसके बाद इसमें साड़ियां पैक करें। इससे साड़ियां गंदी नहीं होती हैं और व्यवस्थित तरीके से रखी रहती हैं।
5- फोल्ड करने का सही तरीका
हल्की और रोज इस्तेमाल होने वाली साड़ियों को फोल्ड करके रखें। फोल्ड करते समय हर फोल्ड पर साड़ी को कॉटन पेपर या टिशू पेपर पर रखकर रखें, इससे सिल्क और हैवी साड़ियों पर ज्यादा दबाव नहीं पड़ता है।
6- जरी और एम्ब्रॉयडरी वाली साड़ियों को ऐसे रखें
भारी कढ़ाई या जरी वर्क वाली साड़ियों को ज्यादा टाइट फोल्ड न करें। बहुत भारी साड़ियों को लंबे समय तक हैंगर टांगकर पर नहीं रखना चाहिए, इससे इनका शेप बिगड़ सकता है। ऐसी साड़ियों को कागज में लपेटकर रखना ठीक होता है।
7- ऑर्गेनाइजर
जिन साड़ियों का इस्तेमाल कम होता है या फिर पुरानी हो जाने के बाद ऐसे ही अलमारी में रखी हुई हैं, उन्हें ऑर्गेनाइजर में पैक करके बेड बॉक्स के अंदर रख दें। इससे अलमारी में काफी जगह बचेगा, जिससे आप वहां पर दूसरे कपड़े रख सकेंगी।
Also Read
अलमारी में ठूंस-ठूंसकर भरे हैं कपड़े, इन 5 तरीकों से मिनटों में करें सेट
