क्या आप भी उन लोगों में से हैं जिनको साड़ी पहनना तो अच्छा लगता है लेकिन जब भी साड़ी की प्लेट्स बनानी होती है बहुत ज्यादा दिक्कत होती है। या तो प्लेट्स सही से नहीं बनती हैं या फिर कभी कम या ज्यादा हो जाती हैं। ऐसे में साड़ी की ड्रैपिंग में काफी समय निकल जाता है।

ऑफिस या कहीं काम से जाना तो हड़बड़ी में प्लेट्स बनाने में परेशानी और भी ज्यादा होती है। ऐसे में आपको साड़ी को बांधते समय कुछ हैक्स अपनाने चाहिए। सेलिब्रिटी साड़ी ड्रेपर और स्टाइलिस्ट डॉली जैन अपनी कई वीडियो में साड़ी पहनने की ट्रिक साझा करती रहती हैं। आइए जानें इनके बारे में।

इस तरह से बनाएं साड़ी की प्लेट्स

अगर आप अकेले ही और खुद से साड़ी बांध रही हैं तो और प्लेट्स बनाने में दिक्कत आ रही है तो हाथों के साथ-साथ पैरों की मदद लें। हाथों की उंगलियों से मदद से प्लेट्स बनाएं। इसके बाद पैर के अंगूठे और उंगलियों से साड़ी को नीचे की तरफ से होल्ड करें। ऐसा करने से आपको साड़ी की प्लेट्स बनाने में आसानी महसूस होगी। इसके बाद सेफ्टी पिन लगाकर साड़ी को सेट करें।

अपनाएं ये दूसरा तरीका

सबसे पहले साड़ी को अच्छी तरह से टक करें। इसके बाद प्लेट्स बनाना शुरू करें। इसे सेफ्टी पिन लगाकर सेट करें। इसके बाद पल्लू की प्लेट्स बनाएं। इन्हें भी पिन की मदद से कंधे पर सेट करें। प्लेट्स बनाने में दिक्कत आए तो आप हेयर स्ट्रैटनर की मदद ले सकती हैं। इसके लिए अंगूठे और इंडेक्स फिंगर से प्लेट्स बनाएं। इन्हें ठीक से पकड़े फिर हेयर स्ट्रैटनर की मदद से सेट करें। साड़ी पहनते समय सेफ्टी पिन से एक साइड से साड़ी सिक्योर जरूर करें। इससे आपको प्लेट्स बनाने में आसानी होगी।

प्लेट्स खुलने की दिक्कत ऐसे करें दूर

अगर आप सही से प्लेट्स बना भी लेती हैं लेकिन थोड़ी देर बाद यह खुलने लगती है या लूज हो जाती है तो इस दिक्कत को दूर करने के लिए बड़े आकार की साड़ी पिन का इस्तेमाल करें। इन्हें प्लेट्स पर अंदर की तरफ से लगाएं। ताकि पेटीकोट के साथ यह अटैच रहे।