Fashion Tips & Tricks: साड़ी कभी भी फैशन से बाहर नहीं होती है। यह भारतीय महिलाओं का खास परिधान है। इसे पहनकर महिलाएं सुंदर नजर आती हैं। अगर आपका वजन ज्यादा है या फिर लंबाई कम है तो आप साड़ी पहनकर थोड़ी लंबी और पतली दिख सकती हैं। इसके लिए बस आपको साड़ी का चुनाव और पहनते समय कुछ सावधानियां बरतनी चाहिए। सही फैब्रिक और ड्रेपिंग के जरिए आप अपनी पर्सनालिटी को निखार सकती हैं।

साड़ी में पतला और लंबा दिखने के लिए करें ये काम

साड़ी का फैब्रिक

अगर आप साड़ी का में पतला और लंबा दिखना चाहती हैं तो इसके लिए सबसे जरूरी है साड़ी का सही फैब्रिक चुनना। ऐसी साड़ी का चुनाव करें जो फूली-फूली न लगे। भारी, स्टिफ और थिक फैब्रिक के बजाय हल्के और फॉलोइंग फैब्रिक का चुनाव करें। शिफॉन और जॉर्जेट जैसी हल्की फैब्रिक वाली साड़ियां स्लिम लुक देती हैं। जबकि भारी सिल्क की साड़ी या कॉटन की साड़ी उभरी हुई रहती हैं और स्लिम लुक नहीं देतीं है।

सही पेटीकोट

साड़ी का चुनाव करने के बाद जब भी उसके लिए पेटीकोट चुनें उसमें भी सावधानी बरतें। इसके लिए आपको सही आकार और फिटिंग का पेटीकोट चुनना चाहिए। इससे आपको हैवी लुक नहीं मिलेगा। स्लिम दिखने के लिए साड़ी के साथ आपको हाई-राइज और लाइट फिट पेटीकोट ट्राई करना चाहिए।

प्रिंट पर भी दें ध्यान

पतला और लंबा दिखने के लिए आपको साड़ी के प्रिंट पर भी ध्यान देना चाहिए। भारी प्रिंट्स की साड़ी न पहनें। छोटे प्रिंट जैसे फ्लोरल या ज्योमेट्रिक पैटर्न वाली साड़ी में आप पतली और लंबी दिख सकती हैं। इतना ही नहीं डार्क कलर्स जैसे काला, नेवी ब्लू, मरून या हरा स्लिम दिखाने में मदद करते हैं।

इस तरह बांधे साड़ी

कभी भी साड़ी को ढीला और नीचे से लटकाकर न पहनें। ऐसा करने से पेट की चर्बी ज्यादा दिखेगी। साड़ी को कमर पर बांधें और प्लीट्स को अच्छे से सेट करें। पल्लू को ढीला छोड़ने से वह पेट और कमर को कवर कर सकता है।

ब्लाज पर भी दें ध्यान

साड़ी में पतला और लंबा दिखने के लिए आपको साड़ी के साथ-साथ ब्लाउज पर भी ध्यान देना चाहिए। बहुत ज्यादा टाइट या ढीला ब्लाउज के लुक को खराब करते हैं। इसके साथ ही ब्लाउज में ऐसे गले बनवाएं जिससे आपकी चर्बी को छुपाया जा सके।

Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए एक्सपर्ट से जरूर परामर्श करें।