कैसरोल का इस्तेमाल खाने को लंबे समय तक गरम या ठंडा और सुरक्षित रखने के लिए किया जाता है। खासकर इसका इस्तेमाल रोटी रखने के लिए किया जाता है, ताकि वह लंबे समय तक नरम, ताजी और हल्की गरम बनी रहें। लेकिन इसके बाद भी कई बार रोटियां सूखी, सख्त या फिर गीली सी चिपचिपी हो जाती हैं। इससे खाने का स्वाद भी खराब हो जाता है और रोटियां ताजी नहीं लगतीं। दरअसल, इसके पीछे सबसे बड़ी वजह कैसरोल में रोटियां रखने का तरीका होता है। अगर रोटियों को बहुत ज्यादा गरम-गरम बंद कर दिया जाए तो उनमें भाप बनती है, जिससे वह खराब होने लगती हैं।

इसलिए कैसरोल में रोटी रखने का सही तरीका जानना बेहद जरूरी है। छोटी सी गलती की वजह से रोटियां जल्दी सूख सकती हैं, सख्त हो सकती हैं या उनमें नमी जमा होकर वे चिपचिपी बन सकती हैं। अगर सही तरीके से रोटियां रखी जाएं, तो वह लंबे समय तक ताजी बनी रह सकती हैं।

1- तरीका
तवा से उतारकर तुरंत कैसरोल में रोटियां रखने से उसमें भाप बनने लगती हैं, जिससे रोटियां गीली और चिपचिपी हो जाती हैं। रोटी को 20-30 सेकंड खुली हवा में रखें फिर उसके बाद उसे कैसरोल में रखें।

2- तरीका
कैसरोल के अंदर सही तरीके से रोटियां रखने का दूसरा तरीका है कि नीचे सूती कपड़ा या टिश्यू पेपर बिछाएं। इससे एक्स्ट्रा नमी ये सोख लेते हैं, जिससे रोटियां नरम रहती हैं और गीली नहीं होतीं।

3- तरीका
रोटियों को कैसरोल में सीधे रखने की बजाए हल्के सूती कपड़े या मलमल के कपड़े में लपेटकर रखना ज्यादा बेहतर माना जाता है। ऐसा करने से रोटियों की गर्मी अंदर बनी रहती है और कपड़ा अतिरिक्त नमी को सोख लेता है। इससे रोटियां न तो ज्यादा गीली होती हैं और न ही सूखकर सख्त बनती हैं। कपड़ा साफ, सूखा और पतला होना चाहिए और रोटियों को ढीले तरीके से लपेटें।

4- तरीका
कैसरोल में जरूरत से ज्यादा रोटियां एक साथ भर देने से अंदर भाप फंस जाती है। जब गर्म रोटियां एक-दूसरे के ऊपर दब जाती हैं, तो उनमें से निकलने वाली नमी बाहर नहीं निकल पाती। इससे नीचे की रोटियां गीली और चिपचिपी हो जाती हैं, जबकि ऊपर की रोटियां कुछ समय बाद सूख सकती हैं। इसलिए हमेशा कैसरोल में कम मात्रा में रोटियां रखना चाहिए।

5- तरीका
अगर रोटियों को लंबे समय तक कैसरोल में नरम रखना चाहते हैं, तो उन पर हल्का सा घी या मक्खन लगा दें। रोटी तवे से उतारने के बाद उस पर हल्का सा घी या मक्खन लगा दें। इससे रोटी की नमी बरकरार रहती है और वह जल्दी सूखती नहीं है और न ही गीली चिपचिपी होती हैं।

Also Read
घर पर तेज कर सकते हैं चाकू-कैंची की धार, अपनाएं ये 5 आसान तरीके