Rose day special rose milk recipe: गुलाब के फूल देखने में बहुत सुंदर लगते हैं। इनकी खूशबू भी लाजबाव होती है। 7 फरवरी को रोज डे है। इस दिन कपल्स एक-दूसरे को गुलाब देकर प्यार का इजहार करते हैं। कोई गिफ्ट देता है तो कोई डेट पर जाता है। ऐसे में आप अपने पार्टनर को गुलाब की पंखड़ियों से टेस्टी रोज मिल्क बनाकर दे सकती हैं। इसे बनाना बेहद आसान है। रोज डे अलावा आप होली पर या गर्मियों के दिनों में भी इन्हें बनाकर पी सकते हैं।
इन चीजों की पड़ेगी जरूरत
फुल क्रीम दूध – 2 कप
गुलाब शरबत / रोज सिरप – 2–3 टेबलस्पून
चीनी – स्वादानुसार
इलायची पाउडर – 1 चुटकी
दालचीनी – 1 छोटा टुकड़ा (ऑप्शनल)
चक्र फूल – 1 (ऑप्शनल)
सूखी गुलाब की पंखुड़ियां – सजाने के लिए
बर्फ – अगर ठंडा बनाना हो
रोज मिल्क की रेसिपी
रोज मिल्क बनाने के लिए सबसे पहले आप दूध को धीमी आंच पर उबाल लें। इसके बाद उसमें दालचीनी और चक्र फूल डालें। यह पूरी तरह ऑप्शनल है, आप इसे स्किप भी कर सकते हैं। अगर आप इन्हें डाल रहे हैं तो करीब 3–4 मिनट पकाएं ताकि खुशबू आ जाए। इसके बाद गैस के फ्लैम को ऑप कर दें। दूध को हल्का ठंडा होने दें। इसके बाद आपको गुलाब शरबत, इलायची पाउडर मिलाना है। फिर इसमें जरूरत हो तो चीनी मिलाएं, नहीं तो आप इसे स्किप भी कर सकते हैं। सभी चीजें डालने के बाद अच्छे से मिक्स करें। इसे थोड़ा ठंडा करने के लिए आप फ्रिज में रखें या बर्फ डालें। सुंदर दिखाने के लिए ऊपर से गुलाब की पंखुड़ियों से गार्निश करें।
