गर्मियों में ठंडा-ठंडा शरबत न केवल गले को तर करता है बल्कि उसका स्वाद शरीर में अलग ही एनर्जी भर देता है। अगर आप भी वहीं पुराने तरीके से बनने वाले समर ड्रिंक्स पीकर बोर हो गए हैं, तो इस बार घर पर रोज मिल्क फ्रूट पंच (Rose Milk Fruit Punch) यानी गुलाब मिल्क शरबत ट्राई करें। गुलाब की खुशबू, ठंडे दूध और रसदार तरबूज का स्वाद इस ड्रिंक को बेहद खास बना देता है। इसका रंग और टेस्ट दोनों ही इतने शानदार होते हैं कि बच्चे हों या बड़े, हर कोई इसे बार-बार पीना चाहेगा।
रोज मिल्क फ्रूट पंच बनाने की रेसिपी
इन चीजों की पड़ेगी जरूरत
1 लीटर ठंडा दूध
4-5 बड़े चम्मच रोज सिरप
1 कप तरबूज के छोटे टुकड़े
1/2 कप अनार के दाने
1/2 कप कटे हुए ड्राई फ्रूट्स (वैकल्पिक)
बर्फ के टुकड़े
1 बड़ा चम्मच गुलाब की पंखुड़ियां
2 बड़े चम्मच भीगी हुई सब्जा सीड्स (चिया जैसे बीज) – वैकल्पिक
बनाने का तरीका
सबसे पहले एक बड़े बर्तन में ठंडा दूध लें। फिर उसमें रोज सिरप मिलाएं।
इसके बाद आपको इसमें बर्फ डालनी है फिर उसे अच्छे से चलाएं।
अब आपको कटे हुए तरबूज, अनार और बाकी फल डाल देने हैं।
ऊपर से गुलाब की पंखुड़ियां और सब्जा सीड्स डालें।
इसे और टेस्टी बनाने के इसमें वनीला आइसक्रीम भी डाल सकते हैं।
तरबूज की जगह स्ट्रॉबेरी या लीची भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
ज्यादा गाढ़ापन चाहिए तो थोड़ी रबड़ी मिला सकते हैं।
तरबूज रोज मिल्क कूलर रेसिपी
इन चीजों की पड़ेगी जरूरत
2 कप ठंडा दूध
1 कप तरबूज के छोटे टुकड़े
3 बड़े चम्मच रोज सिरप
1 बड़ा चम्मच चीनी (जरूरत अनुसार)
बर्फ के टुकड़े
1 बड़ा चम्मच भीगे हुए सब्जा सीड्स
थोड़े कटे हुए बादाम-पिस्ता
गुलाब की सूखी पंखुड़ियां
बनाने का तरीका
सबसे पहले आपको मिक्सर में आधा तरबूज और थोड़ा दूध डालकर हल्का ब्लेंड कर लेना है।
फिर अब बड़े बर्तन में बचा हुआ दूध और रोज सिरप मिलाएं।
इसमें ब्लेंड किया हुआ तरबूज, बर्फ और बाकी तरबूज के टुकड़े डालें।
भीगे हुए सब्जा सीड्स मिलाएं। ऊपर से बादाम, पिस्ता और गुलाब की पंखुड़ियां डालकर ठंडा सर्व करें।
ज्यादा क्रीमी स्वाद के लिए थोड़ा कंडेंस्ड मिल्क मिला सकते हैं।
