Rose Day 2026 Gifts: प्यार जीवन का बेहद खूबसूरत एहसास है। ये कभी भी कहीं भी किसी से हो सकता है। कुछ लोग दिल ही दिल में इसे रखते हैं तो कुछ लोग इसे बयां करने में बिल्कुल भी देर नहीं लगाते हैं। अगर आप भी किसी को पसंद करते हैं या कोई आपके दिल के बेहद करीब है तो इसे इस बात का एहसास दिलवाने का बिल्कुल सही समय आ गया है।
7 फरवरी को वैलेंटाइन वीक (valentine week)शुरू हो रहा है। इसके पहले दिन यानी शनिवार को रोज डे (rose day kab hai) है। इस दिन आप अपने या अपनी क्रश को अपने दिल की बात कह सकते हैं। रोज डे पर गुलाब देने का प्रचलन है। ऐसे में आप गुलाब के साथ कुछ और चीजें (Rose Day Gift Ideas)भी लेकर जा सकते हैं, जिसे देखते ही आपकी क्रश या गर्लफ्रेंड के चेहरे पर खुशी की चमक आ जाएगी।
गुलाब थीम्ड ज्वेलरी
रोज डे पर अपनी क्रश या गर्लफ्रेंड के लिए आप गुलाब थीम्ड ज्वेलरी लेकर जा सकते हैं। यह देखकर उसके चेहरे पर मुस्कान आ जाएगी। गुलाब कुछ दिन बाद सूख जाते हैं और उन्हें हटा दिया जाता है, लेकिन गुलाब थीम्ड ज्वेलरी को वो लंबे समय तक यूज कर पाएगी। हमेशा यह उसके साथ रहेगा।
गुलाब वाले कैंडल
गुलाब के साथ आप गुलाब वाले कैंडल लेकर जा सकते हैं। जब कभी भी घर पर डिनर डेट प्लान करेंगे तब यह माहौल को और भी ज्यादा रोमांटिक बनाने का काम करेंगे। इससे न केवल आपकी पार्टनर खुश होगी बल्कि घर भी गुलाब की खूशबू से महक उठेगा।
रोज केयर गिफ्ट सेट
वैलेंटाइन वीक के पहले दिन रोज डे पर आप गुलाब के साथ-साथ क्रश, गर्लफ्रेंड या वाइफ को रोज केयर गिफ्ट सेट दे सकते हैं। गुलाब से बने रोज स्क्रब, रोज लिप बाम जैसे प्रोडक्ट आप उसे दे सकते हैं।
इन्फिनिटी रोज
अगर आप चाहते हैं कि आपके गिफ्ट को आपकी पार्टनर लंबे समय तक सहेज कर रखे तो आप उसे इन्फिनिटी रोज दे सकते हैं। इसे लंबे समय तक ताजा रखा जा सकता है।
