वेस्टर्न वियर पहनने वालों के पास एक से बढ़कर एक स्टाइलिश और महंगी जींस का कलेक्शन होता है। जब ये जींस पुरानी हो जाती हैं तो उन्हें अक्सर लोग बेकार समझकर फेंक देते हैं या फिर ऐसे ही किसी कोने में रख देते हैं। लेकिन इन जींस की मदद से आप बच्चों के लिए कई प्यारे, मजबूत और लंबे समय तक चलने वाले कपड़े तैयार कर सकते हैं। डेनिम का कपड़ा मोटा और टिकाऊ होता है, इसलिए इससे बने कपड़े जल्दी खराब नहीं होते और बच्चे इन्हें आराम से रोजाना पहन सकते हैं। पुरानी जींस का फैब्रिक कई बार धुलने के बाद सॉफ्ट हो जाता है, जिससे बच्चों की त्वचा को भी कोई परेशानी नहीं होती है।

पुरानी जींस को आप बच्चों के लिए फ्रॉक, शॉर्ट्स, स्कर्ट, डंगरी और टॉप या कैप्रि जैसे अलग-अलग स्टाइलिश आउटफिट में बदल सकते हैं। इससे न सिर्फ पुराने कपड़ों का सही इस्तेमाल होता है, बल्कि ज्यादा खर्च किए बिना बच्चों के लिए नए और यूनिक कपड़े भी तैयार हो जाते हैं। इसके लिए सबसे पहले पुरानी जींस को अच्छी तरह से साफ कर लें।

1- डेनिम फ्रॉक
पुरानी जींस के सॉफ्ट कपड़े से बच्चियों के लिए स्टाइलिश और टिकाऊ डेनिम फ्रॉक बनाई जा सकती है। डेनिम का कपड़ा मजबूत होने के कारण यह रोज पहनने के लिए अच्छा रहता है और जल्दी खराब नहीं होता है। फ्रॉक पर पॉकेट और बटन लगाने से सका लुक और भी स्टाइलिश हो जाता है।

2- शॉर्ट्स
पुरानी जींस की टांग काटकर छोटे बच्चों के लिए आरामदायक और टिकाऊ शॉर्ट्स आसानी से तैयार किए जा सकते हैं। आप बच्चे के साइज के अनुसार जींस की टांग का हिस्सा काट लें और ऊपर की तरफ इलास्टिक या बेल्ट वाला कमरबंद तैयार कर लें, ताकि शॉर्ट्स पहनने में आरामदायक रहें।

3- डंगरी या पिनाफोर ड्रेस
पुरानी जींस से छोटी बच्चियों के लिए डंगरी या पिनाफोर ड्रेस तैयार कर सकते हैं। आप जींस के सीधे हिस्से से फ्रंट पैनल काटकर ड्रेस का बेस तैयार कर सकते हैं और ऊपर की तरफ स्ट्रैप्स जोड़कर डंगरी स्टाइल दे सकते हैं। स्ट्रैप्स पर बटन लगाने से ड्रेस पहनना आसान हो जाता है और लुक भी स्टाइलिश दिखाई देता है।

4- डेनिम टॉप
पुरानी जींस के ऊपरी हिस्से या सीधे कपड़े से बच्चों के लिए स्टाइलिश डेनिम टॉप आसानी से तैयार किया जा सकता है। यह टॉप लड़के और लड़कियों दोनों पर अच्छा लगेगा और रोज पहनने में भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

5- स्कर्ट
छोटी बच्चियों पर स्कर्ट काफी खूबसूरत लगती है। ऐसे में आप उनके लिए अपनी पुरानी जींस से स्कर्ट बना सकते हैं, जो मजबूत होने के साथ थोड़ा अलग लुक भी देगा। जींस की टांगों वाले हिस्से से स्कर्ट का कपड़ा काटकर इसे बच्चे की कमर के अनुसार तैयार किया जा सकता है। स्कर्ट के नीचे फ्रिल, लेस या कॉन्ट्रास्ट का कपड़ा जोड़कर इसे और भी आकर्षक बनाया जा सकता है।

Aslo Read
अब बेकार नहीं होंगी पुरानी महंगी साड़ियां, बच्चों के लिए बनावाएं 3 स्टाइलिश कपड़े