भारतीय महिलाएं किसी पारंपरिक उत्सव, त्योहार, पार्टी या शादी जैसे खास मौकों पर साड़ी पहनना पसंद करती हैं। महिलाओं के पास बनारसी, सिल्क, शिफॉन और जॉर्जेट जैसे कई खूबसूरत साड़ियों का शानदार कलेक्शन होता है। लेकिन जब ये साड़ियां पुरानी हो जाती हैं तो इन्हें ऐसे ही अलमारी में रख दिया जाता है, फेंक दिया जाता है या फिर ये घर के किसी कोने में धूल खाती रहती हैं। लेकिन इन साड़ियों को फिर से इस्तेमाल किया जा सकता है। अगर आपके घर में छोटी बेटी है तो उनके लिए साड़ी की मदद से कई सारी पोशाक तैयार करवा सकती हैं। आइए जानते हैं पुरानी साड़ियों से कौन-कौन से बच्चों के पोशाक बनाए जा सकते हैं।

1- फ्रॉक
3-8 साल की बच्चियों पर फ्रॉक खूब जचती है। अगर आपके घर में छोटी बच्ची है तो अपनी पुरानी साड़ी की मदद से उसके लिए एक सुंदर सा फ्रॉक बना सकती हैं।

कैसे बनाएं
फ्रॉक बनाने के लिए कॉटन, सिल्क-ब्लेंड या सॉफ्ट जॉर्जेट साड़ी चुनें। पल्लू का बॉर्डर फ्रॉक के घेरे में काफी सुंदर लगता है। साड़ी के पल्लू वाला हिस्सा फ्रॉक के नीचे में लगवाएं। सादा हिस्सा टॉप के ऊपरी भाग बनाने में इस्तेमाल करें। पीछे चेन या बटन लगवाएं। साथ में आप बेल्ट या बो भी बनवा सकते हैं।

2- स्कर्ट और टॉप
पुरानी साड़ी की मदद से छोटी लड़कियों के लिए स्कर्ट और टॉप भी बनवा सकती हैं। इसके लिए प्रिंटेड कॉटन या जॉर्जेट साड़ी चाहिए होगी। छोटे प्रिंट बच्चों पर ज्यादा अच्छे लगते हैं।

कैसे बनाएं
साड़ी के चौड़े हिस्से से घेरादार स्कर्ट बनवाएं। साथ में इलास्टिक वाला वेस्ट रखें ताकि आरामदायक हो। बचे हुए कपड़े से सिंपल स्लीवलेस या हाफ स्लीव टॉप बनाएं। वहीं, बॉर्डर को स्कर्ट के नीचे लगवाएं। डेली वियर के लिए इस तरह के 2-3 सेट स्कर्ट और टॉप बनवा सकते हैं।

3- नाइट सूट या स्लीपवियर
अपनी पुरानी साड़ियों की मदद की आप बच्चों के लिए नाइट सूट और स्लीपवियर भी बनवा सकती हैं। इसके लिए सॉफ्ट कॉटन या मुलायम कपड़े वाली को चुनें, जिससे बच्चों पहनने में आराम महसूस हो।

कैसे बनवाएं
पुरानी साड़ियों से टॉप बनाएं जो टी-शर्ट स्टाइल में थोड़ा ढीला हो। साथ में इलास्टिक वाला पायजामा बनवाएं। कपड़े की सिलाई ऐसी करवाएं कि बच्चों को ज्यादा परेशानी न हो। इसके अलावा आप फ्रंट ओपन (बटन वाला) टॉप भी बनवा सकती हैं, जिसे पहनाने में काफी आसानी होगी।

Also Read
अलमारी में साड़ियों की लग गई है ढेर, इन 7 आसान तरीकों से मिनटों में करें सेट