त्वचा की देखभाल के लिए लोग कई तरह के नुस्खे अपनाते हैं, जिसमें से एक रेटिनॉल भी है। यह त्वचा की देखभाल के लिए सबसे असरदार सामग्रियों में से एक माना जाता है। रेटिनॉल त्वचा से जुड़ी कई समस्याओं को कम करने में मदद कर सकता है। इसमें महीन रेखाएं, झुर्रियां, रूखापन, त्वचा पर काले धब्बे और दाग-धब्बे शामिल हैं। रेटिनॉल युक्त ब्यूटी प्रोडक्ट भी त्वचा की नई कोशिकाएं बनने की प्रक्रिया को तेज करने और कोलेजन के उत्पादन को बढ़ावा देने में मदद कर सकते हैं। इससे त्वचा मुलायम, कसावदार और चमकदार नजर आ सकती है।

रेटिनॉल आइस क्यूब को आप घर पर भी आसानी से तैयार कर सकते हैं। इसमें विटामिन ए और त्वचा के लिए जरूरी दूसरे पोषक तत्वों से भरपूर सामग्री का इस्तेमाल किया जाता है। आइए जानते हैं इसे घर पर कैसे बनाएं:

रेटिनॉल आइस क्यूब बनाने के लिए सामग्री

आधा छिला हुआ खीरा
2 बड़े चम्मच एलोवेरा जेल
2 बड़े चम्मच आलू का रस
विटामिन E का कैप्सूल

रेटिनॉल आइस क्यूब बनाने का तरीका

सबसे पहले खीरे को छीलकर मिक्सर में अच्छी तरह पीस लें। इसके बाद आलू का रस निकाल लें। खीरे और आलू के रस को छान लें, ताकि इसमें मौजूद गूदा अलग हो जाए। अब इसमें एलोवेरा जेल और विटामिन E कैप्सूल का तेल निकालकर डालें। सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाएं, ताकि एक समान मिश्रण तैयार हो जाए। इस मिश्रण को आइस क्यूब ट्रे में डालकर रातभर के लिए फ्रीजर में रख दें। जमने के बाद आपके आइस क्यूब इस्तेमाल के लिए तैयार हैं।

चेहरे पर रेटिनॉल आइस क्यूब लगाने का तरीका

सबसे पहले एक आइस क्यूब लें और इसे साफ चेहरे पर हल्के हाथों से गोल-गोल घुमाते हुए लगाएं। इसे करीब 15 मिनट तक चेहरे पर लगा रहने दें। इसके बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें। अंत में मॉइस्चराइजर लगाएं। आइस क्यूब को फ्रीजर में 10-12 दिनों तक रखा जा सकता है।

ध्यान रखें ये बातें

संवेदनशील त्वचा, एलर्जी या चेहरे पर किसी तरह का घाव है तो इसे न लगाएं।
खुजली, लालिमा या जलन होने पर चेहरे को तुरंत साफ पानी से धो लें।
किसी भी तरह की एलर्जी है तो इस आइस क्यूब को चेहरे पर न लगाएं।

डिस्क्लेमर: यह लेख सामान्य जानकारी के उद्देश्य से तैयार किया गया है। त्वचा पर किसी भी तरह का बदलाव या घरेलू नुस्खे को अपनाने से पहले डॉक्टर या त्वचा विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

यह भी पढ़ें
घर पर फेशियल करने का सबसे आसान तरीका