रेस्टोरेंट में जब खाना खाने जाते हैं तो उसके साथ सलाद जरूर दिया जाता है। कई जगहों पर इसके साथ दी जाती है सिरके वाली प्याज। इसमें हल्का खट्टापन, प्याज का नैचुरल तीखापन, हल्की सी मिठास का तालमेल बहुत अच्छा लगता है। सिरका डालने से न केवल प्याज का टेस्ट बढ़ जाता है बल्कि इसे लंबे समय तक सुरक्षित भी रखा जा सकता है। इसे लंबे समय तक स्टोर करने के लिए आप इसे कांच के जार में स्टोर करें। जब भी प्याज को निकालें इसके लिए सूखा चम्मच इस्तेमाल करें। जार को फ्रिज या ठंडी जगह पर स्टोर करें। ऐसा करने से आप इसे करीब 2 हफ्ते तक स्टोर कर पाएंगे और स्वाद भी खराब नहीं होगा।

रेस्टोरेंट जैसे लाल रंग के लिए चुकंदर का करें इस्तेमाल

कई लोगों की यह शिकायत रही है कि घर में बनी सिरका प्याज अक्सर गुलाबी रंग की हो जाती है। जबकि जो सिरके वाली प्याज बाजार में मिलती है उसका रंग लाल होता है। इसका लाल रंग चुकंदर की वजह से आता है। अगर आप भी इसका रंग लाल चाहते हैं तो बनाते समय चुकंदर जरूर डालें।

सिरका वाला प्याज घर पर कैसे बनाएं?

इन चीजों की पड़ेगी जरूरत

Award Banner

छोटी प्याज
चुकंदर
अदरक
नमक
हरी मिर्च
दालचीनी
काली मिर्च
लौंग
सिरका
पानी

इस तरह करें तैयार

रेस्टोरेंट जैसी सिरके वाली प्याज बनाने के लिए सबसे पहले आप प्याज को छील लें। इसके बाद प्याज को पानी से धो लें। फिर इसे सूखने के लिए रख दें। प्याज का पानी सूखने के बाद जार में ट्रांसफर करें। आपको जार में एक या दो मिर्ची और नमक डालना है। इसके बाद थोड़ा सा पानी गर्म करे। अब उसमें दालचीनी, काली मिर्च, लौंग और चुकंदर डालें। इसे करीब 5 मिनट उबालें। इसके बाद गैस ऑफ कर दें। पानी को ठंडा होने दें। इसके बाद इस पानी को प्याज वाले बर्तन में डालें। लास्ट में विनेगर डालें। सभी चीजों को मिक्स कर लें। इसे एक दिन ऐसे ही छोड़ दें। उसके बाद यह खाने के लिए तैयार है।