ज्यादातर घरों में आलू, गोभी, भिंडी या बैगन की सब्जियां बनती हैं। स्वाद भले ही अच्छा हो, लेकिन एक ही तरह की सब्जियां बार-बार खाने से कभी-कभी मन ऊब जाता है। ऐसे में कुछ अलग, चटपटा और मसालेदार खाने का मन करता है। ऐसे में खाने में थोड़ा नया स्वाद जोड़ने के लिए केले की मसालेदार सब्जी एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है। केले की मसालेदार सब्जी का स्वाद अन्य सब्जियों से थोड़ा अलग होता है। यह काफी स्वादिष्ट होती है। इससे स्वाद बदल सकता है खाने का मजा भी बढ़ जाता है।

केले की मसालेदार करी न सिर्फ खाने में स्वादिष्ट होती है बल्कि यह सेहत के लिए भी फायदेमंद होती है। दरअसल, केले में फाइबर, पोटेशियम और कई अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं जो सेहत के लिए लाभकारी होते हैं। आइए जानते हैं इसके बनाने की विधि क्या है।

कच्चे केले की करी रेसिपी (Raw Banana Masala Curry Recipe)
सामग्री

4 कच्चे केले
2 चम्मच तेल
आधा चम्मच जीरा
आधा चम्मच राई
एक प्याज
दो हरी मिर्च
आधा चम्मच हल्दी पाउडर
एक चम्मच लाल मिर्च पाउडर
एक चम्मच धनिया पाउडर
नमक स्वादानुसार
थोड़ा सा हरा धनिया

कच्चे केले की करी बनाने की विधि (How to Make Raw Banana Masala Curry)

सबसे पहले ऊपर बताई गई सभी सामग्रियों को तैयार करके रख लें, ताकि सब्जी बनाते समय किसी चीज की कमी न हो। अब कच्चे केले को अच्छी तरह धो लें और हल्का सा उबाल लें। उबलने के बाद केले का छिलका उतारकर इन्हें छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।

इसके बाद एक कड़ाही में तेल गरम करें। तेल गरम होने पर उसमें राई और जीरा डालकर तड़का लगाएं। जब राई और जीरा चटकने लगे तो इसमें बारीक कटा हुआ प्याज और हरी मिर्च डाल दें और हल्का सुनहरा होने तक भून लें।

अब इसमें हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और धनिया पाउडर डालकर मसालों को अच्छी तरह से मिला लें। मसाले भुनने के बाद कटे हुए कच्चे केले के टुकड़े कड़ाही में डालें और मसालों के साथ अच्छे से मिक्स कर दें, ताकि मसाले केले पर अच्छी तरह से चढ़ जाएं।

अब सब्जी को धीमी आंच पर लगभग 8-10 मिनट तक पकने दें, ताकि केले मसालों का स्वाद अच्छी तरह सोख लें। जब सब्जी अच्छी तरह पक जाए, तो ऊपर से बारीक कटा हरा धनिया डालकर गैस बंद कर दें।

आपकी स्वादिष्ट केले की मसालेदार करी तैयार है। अब इसे घी लगी हुई गरम-गरम रोटी या फिर चावल के साथ सर्व कर सकते हैं।

Also Read
स्ट्रीट फूड खाने का कर रहा है मन, घर पर ट्राई करें बैंगलोर की मशहूर मसाला पुरी चाट रेसिपी