रमजान के महीने में शाम को होने वाली इफ्तार पार्टी के लिए तरह-तरह के स्वादिष्ट व्यंजन बनाए जाते हैं। इस पूरे महीने लोग मटन के भी कई स्वादिष्ट फूड्स बनाते हैं जिसमें से एक है गलौटी (Galouti Kabab)। इसका नाम सुनते ही नॉनवेज खाने वालों के मुंह में पानी आ जाता है। गलौटी कबाब इतना नर्म होता है कि यह मुंह में जाते ही आसानी से घुल जाता है। हालांकि, इसे बनाना किसी कला से कम नहीं है।

गलौटी कबाब लखनऊ और पुरानी दिल्ली के मशहूर स्ट्रीट फूड्स में से एक है। हालांकि, पुरानी दिल्ली स्टाइल में आप भी गलौटी कबाब घर पर आसानी से बना सकते हैं। आइए जानते हैं इसे बनाने की विधि क्या है:

गलौटी कबाब बनाने के लिए सामग्री | Old Delhi Style Galouti Kebab Recipe
कीमा तैयार करने के लिए सामग्री
एक किलो मटन का कीमा और 200 ग्राम किडनी की चर्बी।

  • गलौटी कबाब का मसाला
  • एक पान की जड़
  • 20 ग्राम खस (वेटिवर) की जड़
  • 1/4 छोटी चम्मच पीपली
  • 1/4 छोटी चम्मच कबाब चीनी (ऑलस्पाइस)
  • 1 छोटा चम्मच काली मिर्च
  • 1 छोटा चम्मच काला जीरा
  • 4-5 लौंग
  • 5-6 हरी इलायची
  • 1 स्टार एनिस
  • 2 तेज पत्ते
  • 1 बड़ा चम्मच गुलाब की सूखी पंखुड़ियां
  • 1 बड़ा चम्मच पत्थर फूल (दगड़ फूल)
  • 1/4 छोटा चम्मच जायफल
  • 1 जावित्री
  • 1/2 छोटी चम्मच काली इलायची
  • एक चुटकी केसर
  • 1 इंच दालचीनी
  • 1/2 इंच समुद्री फेन (सी फोम)
  • 1-2 जंगली बेर
  • कबाब बनाने की सामग्री
  • 1 छोटा चम्मच भूरे प्याज का पेस्ट
  • आधा चम्मच भुने काजू का पेस्ट
  • 2 बड़े चम्मच घी
  • स्वादानुसार नमक
  • 1 बड़ा चम्मच अदरक-लहसुन का रस
  • 2 बड़े चम्मच कच्चे पपीते का पेस्ट (छिलके सहित)
  • 1 बड़ा चम्मच तैयार गलावट मसाला
  • 1 छोटा चम्मच केवड़ा जल
  • 1 छोटा चम्मच गुलाब जल
  • एक चुटकी लाल मिर्च
  • छिड़कने के लिए थोड़ा सा दूध और घी

बनाने की विधि | Galouti Kebab Recipe
मटन के कीमे और किडनी की चर्बी को अच्छी तरह मिला लें। मिक्सर की मदद से इसे बारीक पीस लें। अब एक बड़े बर्तन में कीमा के साथ तैयार मसाले और अन्य सारी चीजें अच्छी तरह से मिला लें। इसे दो घंटे तक फ्रिज में मेरिनेट करें।

गर्म तवे पर आंच मध्यम रखें। सबसे पहले तवे पर घी डालते हुए गीले हाथों से कीमे का हिस्सा लें और सीधे तवे पर टिक्की जैसा आकार दें। दोनों तरफ से सुनहरा और अच्छी तरह पकने तक सेकें। इसके बाद इस टिशू पेपर पर कुछ देर के लिए रख दें जिससे अतिरिक्त घी बाहर निकल जाए। आपका पुरानी दिल्ली स्टाइल में टेस्टी गलौटी कबाब बनकर तैयार है। अब इसे रुमाली रोटी या फिर पराठा और चटनी के साथ सर्व करें।

Also Read
मटन की बदबू दूर करने में नींबू कितना असरदार, जानें धोने का सही और हाइजीनिक तरीका