रमजान के पाक महीने की शुरुआत हो चुकी है। इस पूरे महीने लोग अल्लाह की इबादत करते हैं और पांच वक्त की नमाज अदा करते हैं। रमजान के दौरान इफ्तार पार्टी और अन्य आयोजनों में महिलाएं भी शामिल होती हैं। इस दौरान वह अपनी ड्रेसिंग सेंस भी खास ध्यान देती हैं। हर महिला की ख्वाहिश होती है कि उसका लुक हर किसी से अलग हो और सब उसकी तारीफ करें। ऐसे में रमजान के महीने में लेटेस्ट ट्रेंडिंग आउटफिट को लेकर असमंजस में हैं तो यह समस्या हम आपकी दूर कर सकते हैं। आप हुमा कुरैशी से लेकर हिना खान तक जैसी खूबसूरत अदाकाराओं के लुक्स को रीक्रिएट कर अपनी खूबसूरत में चार चांद लगा सकती हैं।

1- वेलवेट सूट
रमजान के महीने में किसी भी फंक्शन के दौरान आप हुमा कुरैशी के इस ग्रीन वेलवेट थ्री पीस सूट को रीक्रिएट कर सकती हैं। इसमें स्टाइलिश के साथ ही मॉडर्न भी लगेंगी। इसके साथ ग्लैम मेकअप, न्यूड शेड लिपस्टिक और बन हेयर स्टाइल से अपने लुक को कंप्लीट कर सकती हैं।

(Photo Source: Huma Qureshi/Insta)

2- शरारा सूट
इफ्तार पार्टी में कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं तो इस तरह का एंब्रॉयडरी वर्क वाला पिंक कलर का शरारा सूट ट्राई कर सकती हैं। पिंक कलर के इस शरारा सूट में चेहरे का रंग और भी खिल उठेगा। इसके साथ ही ओपन हेयर, झुमके, मिनिमल मेकअप और न्यूड शेड लिपस्टिक में आप और भी गॉर्जियस लगेंगी। इसके साथ जुती ट्राई कर सकती हैं।

(Photo Source: Huma Qureshi/Insta)

3- अनारकली सूट
रमजान के पाक महीने में अनारकली सूट भी महिलाएं खूब पहनती हैं। ऐसे में आप भी हिना खान की तरह सिंपल और खूबसूरत दिखने के लिए इस तरह का ग्रीन कलर का अनारकली सूट ट्राई कर सकती हैं।

(Photo Source: Hina Khan/Insta)

4- सिंपल लुक
हिना खान की तरह अपने लुक को सिंपल और गॉर्जियस रखना चाहती हैं तो ये पेस्टल रंग का सूट ट्राई कर सकती हैं। इसके साथ हाई हील्स में आपका लुक थोड़ा और अट्रैक्टिव नजर आएगा। इस ड्रेस के साथ मैचिंग झुमके कैरी कर सकती हैं।

(Photo Source: Hina Khan/Insta)

5- फ्लोरल प्रिंट शरारा सेट
अदिति राव हैदरी का ये फ्लोरल प्रिंट शरारा सेट भी रमजान के महीने में पहन सकती हैं। अपने लुक को गॉर्जियस बनाने के लिए झुमके, न्यूड शेड लिपस्टिक, ग्लैम मेकअप और बालों को खुला छोड़ सकती हैं। इस शरारा सेट के साथ हाई हील्स पहन सकती हैं।

(Photo Source: Aditi Rao Hydari/Insta)

6- लहंगा
आमना शरीफ का यह सिल्क लहंगा सेट है जिसमें वो किसी अप्सरा से कम खूबसूरत नहीं लग रही हैं। अभिनेत्री के इस लुक को रमजान के महीने में आप भी रीक्रिएट कर सकती हैं।

(Photo Source: aamna sharif/Insta)

7- स्टनिंग लुक के लिए ये ट्राई करें
स्टनिंग और गॉर्जियस दिखने के लिए आप भी आमना शरीफ की तरह ऐसा स्टाइलिश आउटफिट पहन सकती हैं।

(Photo Source: aamna sharif/Insta)

रमजान के महीने में इन अभिनेत्रियों के किसी भी आउटफिट को रीक्रिएट कर सकती हैं। हर में आपके चेहरे का नूर खिल उठेगा।

Also Read
रमजान स्पेशल: सिंपल से हैवी तक, सिलवाएं ये लेटेस्ट ट्रेंडिंग सूट डिजाइन