Raksha Bandhan Outfit Ideas: रक्षाबंधन भाई-बहन के अटूट प्रेम और स्नेह का त्योहार माना जाता है, जो कुछ ही दिनों में आने वाला है। इस खास मौके पर हर कोई सबसे अलग और खास दिखना चाहता है। खासकर बहने कई दिनों पहले से तैयारियां शुरू कर देती हैं। राखी, मिठाइयों और अन्य चीजों के साथ-साथ वह अपने आउटफिट पर भी ध्यान देती हैं। ज्यादातर महिलाएं इस मौके पर ट्रेडिशनल लुक अपनाती हैं। अगर आप इस त्योहार पर कुछ अलग पहनना चाहती हैं, तो इंडो वेस्टर्न लुक ट्राई कर सकती हैं।
इस साल रक्षाबंधन 28 अगस्त को मनाया जाएगा। ऐसे में भाई के लिए राखी लेने के साथ-साथ अपने लिए अच्छी आउटफिट सिलेक्ट कर सकती हैं। अगर आप कंफ्यूज हैं तो यहां दी गए कुछ आउटफिट से आइडिया ले सकती हैं। जिसकी मदद से त्योहार पर हटके और यूनिक लुक मिल सकता है।
रॉयल फ्लोरल फ्यूजन
खूबसूरत और स्टाइलिश लुक के लिए त्योहार पर रॉयल फ्लोरल फ्यूजन लुक अपनाया जा सकता है। इसके लिए आप एम्ब्रॉयडरी क्रॉप टॉप, शरारा और दुपट्टा को पेयर कर सकती हैं। इस तरह की आउटफिट मॉडर्न और क्लासिक लुक दे सकती है। जिसके साथ ज्वेलरी, लाइट मेकअप और ब्लॉक हील्स पहन सकती हैं। साथ में बालों को हल्का वेवी रखें, इससे लुक काफी शानदार लग सकता है।

मॉडर्न एथनिक लुक
कई बार हम ऐसी आउटफिट तलाशते हैं, जो मॉडर्न और ट्रेडिशनल का कॉम्बिनेशन है। ऐसे में आप प्रिंटेड को-ओर्ड सेट को कैरी किया जा सकता है। इसके साथ लॉन्ग जैकेट लुक को स्टाइलिश बनाने में मदद कर सकती है। इस तरह की आउटफिट रक्षाबंधन के अलावा ब्रंच, फेस्टिव लंच या आउटटिंग के लिए भी स्टाइल किया जा सकता है। लेयरिंग आउटफिट खास मौके पर अट्रैक्टिव लुक देती है। ऐसे में इस तरह की आउटफिट से आइडिया लिया जा सकता है।

स्टेटमेंट लेयर्ड लुक
अगर सिंपल आउटफिट में थोड़ा स्टाइलिश और स्टेटमेंट लुक चाहती हैं, तो वाइड पैंट के साथ लॉन्ग एम्ब्रॉयडरी जैकेट अच्छा ऑप्शन हो सकता है। फ्लोई वाइड पैंट के साथ लंबी जैकेट पहनने से लुक काफी एलिगेंट दिख सकता है। जैकेट पर हैवी एम्ब्रॉयडरी हो तो अंदर सिंपल टॉप या कुर्ती चुन सकती हैं। इसके साथ मिनिमल ज्वेलरी, हील्स या एम्बेलिश्ड जूतियां कैरी कर सकती हैं। ध्यान रखें कि एम्ब्रॉयडरी वर्क आउटफिट के साथ ज्यादा हैवी ज्वेलरी न चुनें। इससे लुक फीका लग सकता है।

