सावन के महीने में हरियाली तीज, रक्षाबंधन और कई त्योहार आते हैं। इस दौरान महिलाएं साड़ी, सूट और लहंगे के साथ अलग-अलग तरह की ज्वेलरी स्टाइल करती हैं। जिससे ट्रेडिशनल लुक और भी आकर्षक और खूबसूरत लगता है। अगर आप भी इस बार तीज-त्योहार पर कुछ अलग और हटके लुक चाहती हैं, तो ट्रेडिशनल आउटफिट के साथ बोरला ज्वेलरी स्टाइल कर सकती हैं। राजस्थान की इस पारंपरिक ज्वेलरी को शादी-ब्याह, तीज-त्योहारों और खास अवसरों पर खूब पसंद किया जाता है। ये आपके लुक को यूनिक और स्टाइलिश टच दे सकती हैं। जिसके कुछ खूबसूरत डिजाइन यहां दिए गए हैं, जिनसे आप आइडिया ले सकती हैं।

कुंदन पर्ल बोरला डिजाइन

हरियाली तीज पर अपने लुक को खास बनाने के लिए साड़ी या लहंगे के साथ कुंदन पर्ल बोरला डिजाइन पहन सकती हैं। यह गोल शेप का होता है और इसमें मोतियों और कुंदन का काम किया जाता है। त्योहारों और शादियों के मौके पर राजस्थान में इसे खूब पहना जाता है। ट्रेडिशनल लुक पर यह बोरला डिजाइन काफी खूबसूरत लुक देगी।

मीनाकारी बोरला डिजाइन

मीनाकारी सोने, चांदी या पीतल जैसी धातुओं पर सुंदर डिजाइन बनाकर रंग भरने की एक प्राचीन कला है। तीज पर राजस्थानी लुक अपनाना चाहती हैं, तो मीनाकारी बोरला डिजाइन से आइडिया ले सकती हैं। इसे ग्रीन साड़ी या हैवी लहंगे के साथ भी पेयर किया जा सकता है।

ठेवा आर्ट बोरला डिजाइन

राजस्थान के प्रतापगढ़ में प्रसिद्ध पारंपरिक ठेवा कला में रंगीन कांच के बेस पर बारीक और खूबसूरत सोने की नक्काशी की जाती है। इससे राजस्थानी लुक में एक रॉयलनेस झलकती है। इसमें आमतौर पर लाल, हरे, सफेद, नीले और काले रंग के कांच का इस्तेमाल किया जाता है। हरियाली तीज पर राजस्थानी लुक के साथ इस डिजाइन के बोरला को स्टाइल किया जा सकता है, जो आपको रॉयल लुक देने में मदद करेगा। इसके अलावा इसे आप हैवी वर्क साड़ी या लहंगे के साथ भी स्टाइल कर सकती हैं।

मल्टीकलर बोरला डिजाइन

मल्टीकलर बोरला डिजाइन कई तरह की साड़ियों के साथ काफी अच्छा लगता है। अगर आपके आउटफिट में काफी सारे रंग हैं, तो इस तरह के बोरला को पेयर किया जा सकता है। दिखने में ये काफी क्लासी और आकर्षक लगते हैं। पारंपरिक पोशाक, लहंगे और साड़ियों के साथ इस तरह के बोरला काफी सुंदर लगते हैं।

लाइटवेट बोरला डिजाइन

अगर आपको तीज या त्योहारों पर ज्यादा हैवी ज्वेलरी नहीं पहननी है, तो लाइटवेट और छोटे डिजाइन के बोरला बेहतरीन विकल्प साबित हो सकते हैं। इस तरह के बोरला को आप सूट के साथ भी स्टाइल कर सकती हैं। साथ में नेकलेस और झुमके लुक को पूरा करने में मदद करेंगे।

बोरला स्टाइलिंग टिप्स

राजस्थान की इस पारंपरिक ज्वेलरी को सिर पर पहना जाता है। यह कई तरह के डिजाइन में मिल जाती हैं, जिसे खासतौर पर तीज, त्योहारों, शादियों और खास मौकों पर पहना जाता है। इसे बालों के बीचों-बीच लगाया जाता है। सबसे पहले मिडिल पार्टिशन बनाएं और बीच में बोरला रखकर क्लिप्स या टिक-टॉक पिन से सिक्योर करें। इससे बोरला बार-बार इधर-उधर नहीं होगा। लो बन हेयर स्टाइल, मेसी बन, लूज हेयर स्टाइल और खुले बालों को साइड से हल्का ट्विस्ट करके बोरला लगाया जा सकता है।