इस वक्त राज्यसभा सांसद चड्ढा काफी चर्चा में हैं। दरअसल, अब उन्होंने आम आदमी पार्टी का दामन छोड़ भाजपा के साथ हाथ मिला लिया है। उनके साथ 6 सांसदों ने भी आप पार्टी छोड़कर बीजेपी ज्वाइन कर ली है। इस बीच सोशल मीडिया पर उनके राजनीतिक जीवन से लेकर निजी जीवन तक को लेकर लोगों की उत्सुकता बढ़ी हुई है और इंटरनेट पर उनके बारे में कई तरह के सवाल सर्च किए जा रहे हैं।
राघव चड्ढा का एक पुराना वीडियो है जिसमें वह ढोकला को लेकर बात करते नजर आ रहे हैं। आमतौर पर ढोकला बेसन और सूजी से तैयार किया जाता है, लेकिन राघव चड्ढा इसे एक अलग अंदाज में पसंद करते हैं।
दरअसल, कुछ समय पहले राघव चड्ढा ने यूट्यूब चैनल ‘कर्ली टेल्स‘ पर जानी-मानी कंटेंट क्रिएटर और फूड ब्लॉगर कामयानी जानी को एक इंटरव्यू दिया था। इस बातचीत के दौरान उन्होंने अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी कई बातें साझा की। इसी बीच जब दोनों खाने की टेबल पर बैठते हैं, तो कामयानी जानी ढोकले को देखकर हैरान रह जाती हैं। दरअसल, यह ढोकला सामान्य पीले रंग का नहीं हल्का भूरा होता है। कामयानी कहती हैं कि उन्होंने ब्राउन कलर का ढोकला पहली बार देखा है। इस पर राघव चड्ढा बताते हैं कि यह चुकंदर से बना ढोकला है, जो न सिर्फ हेल्दी होता है बल्कि इसका स्वाद भी कमाल का होता है। अगर आपको भी चुकंदर का ये हेल्दी ढोकला बनाना है तो यहां पर इसे बनाने की आसान विधि बताई गई है।
चुकंदर का ढोकला बनाने के लिए सामग्री
1 कप सूजी (रवा)
आधा कप चुकंदर का रस या पेस्ट
आधा कप दही
आवश्यकता अनुसार पानी
1 छोटा चम्मच अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट
नमक स्वादानुसार
1 छोटा चम्मच ईनो या बेकिंग सोडा
1 छोटा चम्मच तेल
तड़के के लिए थोड़ी सी राई
8-10 करी पत्ता
तड़के के लिए 2 हरी मिर्च
हरा धनिया
1 छोटा चम्मच नींबू रस (वैकल्पिक)
चुकंदर का ढोकला बनाने के आसान विधि
स्पेट-1
सबसे पहले एक बर्तन में सूजी, दही और चुकंदर का रस मिलाएं। इसमें अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट, नमक और थोड़ा पानी डालकर गाढ़ा लेकिन चिकना घोल तैयार करें। इसे 10-15 मिनट के लिए रख दें।
स्टेप-2
ढोकला बनाने से ठीक पहले घोल में ईनो या बेकिंग सोडा डालकर हल्के हाथ से मिलाएं। इससे ढोकला स्पंजी बनता है।
स्टेप-3
ढोकला मिश्रण को ग्रीस किए हुए सांचे में डालें और स्टीमर में 15-20 मिनट तक पकाएं। स्टीमर में पहले से पानी डालकर उबाल लें।
स्टेप-4
अब एक पैन में थोड़ा तेल गर्म करें, उसमें राई, करी पत्ता और हरी मिर्च डालकर तड़का तैयार करें। इसे ढोकले के ऊपर डालें।
स्टेप-5
अब ऊपर से धनिया और थोड़ा नींबू रस डालकर चटनी के साथ सर्व करें।
Also Read
इस गर्मी थोड़ा स्वादिष्ट बनाएं लौकी का रायता, इस तरह मिनटों में करें तैयार
