सुबह के समय लोगों के पास समय की कमी होती है, ऐसे में नाश्ता तैयार करना कई बार सबसे चुनौतीपूर्ण काम बन जाता है। खासकर उन वर्किंग पेरेंट्स के लिए जिनके छोटे बच्चे स्कूल जाते हैं, उनके लिए सुबह का पूरा रूटीन और भी ज्यादा व्यस्त और थकाने वाला हो जाता है। बच्चों को समय पर तैयार करना, उन्हें स्कूल के लिए रेडी करना, खुद ऑफिस के लिए तैयार होना और साथ ही घर के सभी जरूरी कामों के बीच नाश्ता बनाना, यह सब एक साथ संभालना काफी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में कई बार नाश्ते में या तो देरी हो जाती है या फिर समझ नहीं आता कि क्या बनाएं।

अगर आप भी सुबह के नाश्ते को लेकर अक्सर परेशान रहते हैं, तो अब ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं है। क्योंकि कुछ ऐसे आसान और जल्दी बनाने वाले नाश्ते हैं जिन्हें आप बेहद कम समय में फटाफट तैयार कर सकते हैं। यहां अंडे से बनने वाली तीन ऐसी रेसिपी बताई गई हैं, जो न सिर्फ स्वादिष्ट हैं बल्कि प्रोटीन से भी भरपूर हैं। यह नाश्ता बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आता है और दिन की शुरुआत को हेल्दी और एनर्जेटिक बनाता है।

1- वेजिटेबल ऑमलेट
सुबह के वक्त कम समय में आप वेजिटेबल ऑमलेट बना सकते हैं। आइए जानते हैं इसे बनाने में क्या-क्या सामान लगता है।

3 अंडे
आधा कप कटी हुई पालक
1 प्याज (बारीक कटे हुए)
1 टमाटर (बारीक कटे हुए)
1 चम्मच शिमला मिर्च (कटे हुए)
1 चम्मच कद्दूकस किया हुआ चीज
नमक स्वादानुसार
एक चुटकी काली मिर्च और चिली फ्लेक्स

वेजिटेबल ऑमलेट बनाने की विधि
अंडों को नमक और काली मिर्च के साथ अच्छे से फेंट लें। एक पैन गरम करें और उसमें सभी सब्जियां डालकर 30 सेकंड तक हल्का भून लें। अब फेंटे हुए अंडे पैन में डालें और पकने दें। जब ये ऑमलेट सेट हो जाए, तो ऊपर से चीज छिड़कर इसे फोल्ड कर दें और गरमागरम परोस दें।

2- एग सलाद बाउल
सुबह के वक्त सबसे आसान नाश्ता बनाना है उबले हुए अंडों का सलाद बाउल।
सामग्री

2 उबले हुए अंडे
आधा कप चने या राजमा
लेट्यूस
कटा हुआ आधा खीरा
एक छोटा चम्मच नींबू का रस
4-5 बूंद ऑलिव ऑयल
स्वादानुसार नमक और एक चुटकी काली मिर्च

बनाने की विधि
सबसे पहले उबले हुए अंडों को काट लें और चने के साथ मिला दें। इसमें कटी हुई सब्जियां और मसाले डालें। अच्छे से मिलाकर आप इसे सर्व कर सकते हैं।

3- अंडा और पनीर स्क्रैम्बल

2 अंडे
आधा कप कटा हुआ या कद्दूकस किया हुआ पनीर
1 प्याज (कटा हुआ)
1 टमाटर (कटा हुआ)
आधी चम्मच हल्दी
आधा चम्मच जीरा
थोड़ा धनिया
स्वादानुसार नमक

बनाने की विधि
एक पैन में प्याज और टमाटर को मसालों के साथ हल्का भून लें। इसमें पनीर डालकर अच्छे से मिला लें। अब अंडे को फेंट कर उसमें डाल दें और अच्छे से मिला दें। इसे आप गरमागरम सर्व कर सकते हैं।

Also Read
हल्का डिनर करना है तो ट्राई करें पालक-टमाटर वाली हर्ब दाल, देखें कम समय में तैयार होने वाली रेसिपी