शरीर को दिनभर ऊर्जावान रखने के लिए हेल्दी नाश्ते की सलाह दी जाती है। जितना अच्छा नाश्ता होगा शरीर उतना एनर्जेटिक रहता है। कई बार बच्चों वही रोज-रोज के खाने से परेशान हो जाते हैं। ऐसे में आ नाश्ते में साउथ इंडियन डिश गोभी उत्तपम बना सकते हैं। यह तुरंत तैयार होने वाली डिश है। साथ ही यह खाने में बेहद स्वादिष्ट होने के साथ ही पोषक तत्वों से भरपूर होती है। आइए जानते हैं इसे बनाने की विधि क्या है।

गौभी उत्तपम रेसिपी | Gobhi uttapam Recipe

1 कप सूजी
2 चम्मच दही
4.5 कढ़ी पत्ता
1/2 कप फूलगोभी (कद्दूकस)
2 हरीमिर्च
1 चम्मच अदरक
आधी कटोरी प्याज
2 चम्मच हरा धनिया
आधी चम्मच काली मिर्च
तेल
नमक स्वादानुसार
फ्रूट सॉल्ट

सबसे पहले एक बाउल लें और उसमें सूजी, दही, नमक, हरी मिर्च, अदरक, कढ़ी पत्ता, प्याज और काली मिर्च पाउडर को डलकर अच्छे से मिक्स कर लें।

Award Banner

इसमें पानी डालकर बैटर तैयार कर लें। इसके बाद बैटर को कुछ देर के लिए एक तरफ रख दें। फिर इसमें कद्दूकस की हुई गोभी और फ्रूट सॉल्ट डलाकर अच्छे से मिक्स कर लें।

गैस पर एक पैन रखकर उसमें हल्का तेल डालकर चिकना कर लें। बैटर को इसपर डालकर गोलाकार में फैला दें और कुछ देर के लिए ढक दें। एक तरफ से जब सुनहरा हो जाए तो दूसरी तरफ पलट कर गर्म कर लें। अब इसे आप नारियल चटनी या फिर धनिया की चटनी के साथ गर्मागर्म सर्व कर सकते हैं।

नारियल की चटनी बनाने की सामग्री | How to Make Coconut Chutney

एक ताजा नारियल
2-3 हरी मिर्च
बीस से पच्ची करी पत्ते
एक चम्मच हरा धनिया
एक छोटा चम्मच जीरा
छोटा चम्मच नींबू रस
एक छोटा चम्मच पुटानी
स्वादानुसार नमक
पानी
एक छोटा चम्मच राई
डेढ़ चम्मच तेल

नारियल को काटकर ग्राइंडर में अच्छे से पिस लें। इसके साथ हरी मिर्च, हरा धनिया, पुटानी, करी पत्ता, नमक और नींबू रस और थोड़ा पानी डालकर दरदरा पीस लें। चटनी को एक कटोरी में निकाल लें।

एक पैन को गैस पर चढ़ा दें। जब ये गर्म हो जाए तो इसमें तेल डाल दें। इसके बाद राई डाल दें। जब राई चटकने लगे तो ऊपर से करी पत्ते डाल दें। 5-7 सेकंड में गैस बंद कर दें। इस तड़के को चटनी के ऊपर डालकर अच्छे से मिला दें।

आपका चटनी तैयार है। अब गर्मागर्म गोभी उत्तपम को इस चटनी के साथ सर्व करें।

Also Read
बकलावा से गुजिया बनने तक का सफर, बिना इसके अधूरी है होली